ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना को खुली छूट दी गई है. अगर उन्हें कुछ संदिग्ध दिखाई दे तो वे पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Indian Air Force: पाकिस्तान लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है. सीमा पार से हो रही इस कायराना हरकत को देखते हुए अब भारतीय वायुसेना को खुली छूट दे दी गई है. वायुसेना से साफ कहा गया है कि अगर उन्हें कुछ संदिग्ध दिखाई दे तो वे पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं. बता दें कि भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK पर हमला कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NSA अजीत डोभाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं. NSA अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी केआवास पहुंचकर मुलाकात की हैं.
देशभर में 27 एयरपोर्ट फिलहाल के लिए बंद
देशभर में 27 एयरपोर्ट फिलहाल के लिए बंद किए गए हैं. ज्यादातर एयरपोर्ट उत्तर भारत और पश्चिम भारत के हैं. इसमें श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना के हवाई अड्डे शामिल हैं.

