By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी – पीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी – पीएम
National

भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी – पीएम

DB News
Last updated: 29/11/2025 9:49 PM
DB News
Share
12 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. स्पेस सेक्टर से लेकर महिलाओं की भागीदारी तक के मुद्दों का जिक्र किया

By- DB News Update | Edited By- Supriya

Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. स्पेस सेक्टर से लेकर महिलाओं की भागीदारी तक के मुद्दों का जिक्र कियाशुभकामना संदेश से शुरू हुआ संबोधनमेरे प्यारे देशवासियों… लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन‘प्राकृतिक आपदा के कारण हम सबकी चिंता बढ़ती जा रही’हमारे पूर्वजों पर हमें गर्व है- मोदी2047 में विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैंविकसित भारत के लिए सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव मांगा और उनके सुझाव –जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत बनाने का संकल्पसाफ नीति और नीयत से विकास को छलांग लगाने की उम्मीदराजघाट पर पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली.
PM Modi Speech: आज हर काम को चुनाव से रंग दिया गया है. सभी राजनीति दलों ने अपने विचार रखे हैं. एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयारी है. देश को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आना होगा. मैं राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन के सपने को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए. लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा. उन्होंने परिवारवाद और जातिवाद पर भी कड़ा प्रहार किया है और परिवारवाद व जातिवाद को लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना है. संबोधन में कहा कि हमारा एक मिशन ये भी है कि एक लाख ऐसे लोगों को आगे लाया जाए, जिनके परिवार में किसी का भी राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं हो. इससे देश को परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति मिलेगी. इससे नयी सोच सामने आएगी. वे किसी भी दल में जा सकते हैं.

शुभकामना संदेश से शुरू हुआ संबोधन

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। इसी के साथ उन्होंने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत 2047 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य होता है नेशन फर्स्ट, राजनीतिक लाभ के लिए काम नहीं करते। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!

मेरे प्यारे देशवासियों… लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, आज जो महानुभाव राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रनिर्माण के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं, ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे वे किसान हों, जवान हों, हमारे नौजवानों का हौसला हो, दलित हो पीड़ित हों, वंचित हों… लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा पूरे विश्व के लिए एक प्रेरक घटना है। मैं आज ऐसे सभी को आदरपूर्वक नमन करता हूं।’

‘प्राकृतिक आपदा के कारण हम सबकी चिंता बढ़ती जा रही’

लाल किला से पीएम मोदी ने कहा, ‘प्यारे देशवासियो, इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हम सबकी चिंता बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवारजन खोए हैं। संपत्ति खोई है। राष्ट्र ने भी नुकसान झेला है। मैं आज उन सबके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

हमारे पूर्वजों पर हमें गर्व है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम जरा आजादी से पहले के वे दिन याद करें। सैकड़ों साल की गुलामी और कालखंड संघर्ष का रहा। युवा हो, बुजुर्ग हो, किसान हो, महिला हो, आदिवासी हो… वे गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे। 1857 से पहले भी कई आदिवासी क्षेत्रों में आजादी के लिए जंग लड़ी जा रही थी। गुलामी का इतना लंबा कालखंड, जुल्मी शासक, अपरंपार यातनाएं, सामान्य से सामान्य मानव का विश्वास तोड़ने की हर तरकीबें लेकिन इसके बावजूद भी उस समय की आबादी के हिसाब से 40 करोड़ देशवासियों ने वो जज्बा दिखाया, सामर्थ्य दिखाया, एक सपना लेकर चले, एक संकल्प लेकर चलते रहे। एक ही श्रद्धा थी वंदेमातरम। एक ही सपना था आजादी का। हमें गर्व है वे हमारे पूर्वज थे। 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महासत्ता को उखाड़कर फेंका था। गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया था।

2047 में विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हमारे पूर्वज जिनका खून हमारी रगों में है, आज हम तो 140 करोड़ हैं। अगर 40 करोड़ लोग गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं, आजादी के सपने को पूर्ण कर सकते हैं तो 140 करोड़ मेरे परिवारजन अगर संकल्प लेकर चल पड़ते हैं, एक दिशा निर्धारित कर चल सकते हैं। कदम से कदम और कंधा से कंधा मिलाकर चल सकते हैं तब चुनौतियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अभाव की मात्रा कितनी ही तीव्र क्यों न हो, संसाधनों के लिए जूझने की नौबत हो तब भी हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। हम 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी अपने पुरुषार्थ से आजादी दे सकते हैं तो 140 करोड़ देशवासी उसी भाव से समृद्ध भारत भी बना सकते हैं।

विकसित भारत के लिए सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव मांगा और उनके सुझाव –

  • भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बने
  • भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने
  • भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें
  • भारत का मीडिया ग्लोबल बने
  • भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें
  • भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने
  • सुपरफूड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए
  • छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए
  • न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है
  • बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले
  • अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बने
  • भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो
  • भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए

जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत बनाने का संकल्प

  1. – देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है।
  2. – देश में स्थानीय स्वराज की इकाइयों में सुधार की जरूरत है।
  3. -न्याय में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की और न्यायिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
  4. -ग्रीन फील्ड सिटी बनाना समय की मांग है। शासन-प्रशासन में कपैसिटी बिल्डिंग बढ़ाने का सुझाव दिया।
  5. -अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन जल्द से जल्द बनना चाहिए।
  6. -भारत को पारंपरिक चिकित्सा के हब के तौर पर विकसित होना चाहिए।
  7. – भारत को जल्द से जल्द तीसरे नंबर की इकॉनमी बननी चाहिए।

साफ नीति और नीयत से विकास को छलांग लगाने की उम्मीद

  • – देशवासियों का ये भरोसा सिर्फ इंटेलेक्चुअल डिबेट नहीं है, ये अनुभव से निकला है। ये विश्वास लंबे कालखंड के परिश्रम की पैदावार है।
  • – देश के 18 हजार गांवों में समयसीमा में बिजली पहुंचाएंगे और वो काम हो जाता है तब ये भरोसा मजबूत हो जाता है।
  • -लालकिले से स्वच्छ भारत की बात कही जाए तब देश की अग्रिम पंक्ति में बैठे लोग हों, गांव के लोग हों, गरीब बस्ती में रहने वाले लोग हों, हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बन जाए, चर्चा हो तब मैं समझता हूं कि ये भारत में आई हुई नई चेतना का प्रतिबिंब है।’
  • – आज 3 करोड़ परिवार ऐसे हैं जिन्हें नल से जल मिलता है। ये कहा जाए कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचे तो इतने कम समय में 12 करोड़ और परिवारों तक नल से जल पहुंच रहा है।
  • -आज 15 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचा है। ये लोग कौन हैं, कौन पीछे रह गए थे, मेरे दलित, मेरे पीड़ित, शोषित, आदिवासी, गरीब, झुग्गी-झोपड़ी में जिंदगी गुजारने वाले लोग ही तो इन चीजों के अभाव में जी रहे थे।
  • -हमने वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया था, आज हमें खुशी है कि वोकल फॉर लोकल अर्थतंत्र के लिए नया मंत्र बन गया है।
  • – वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का माहौल बना है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट को अब वन डिस्ट्रिक्ट का वन प्रोडक्ट एक्सपोर्ट कैसे हो, उस दिशा में हर जिले सोचने लगे हैं।’
  • – रीन्यूएबल एनर्जी का संकल्प लिया था। जी-20 के देशों ने जितना किया है, उससे ज्यादा भारत ने किया है और भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए, ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए हमने काम किया है।
  • – विश्व में सबसे तेज गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ।
  • – आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है।
  • – देश गर्व करता है आज जब फिनटेक की सफलता को लेकर पूरा विश्व भारत से कुछ सीखना-समझना चाहता है तब हमारा ये गर्व और बढ़ जाता है।
  • – जब रिफॉर्म की बात आती है तो एक लंबा परिवेश है। अगर चर्चा में लग जाऊं तो घंटों निकल जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में रिफॉर्म को ही देख लीजिए। आप सोचिए, बैंकिंग क्षेत्र का क्या हाल था। न विकास होता था, न विस्तार होता था, न विश्वास बढ़ता था।
  • -हमारे बैंक संकट से गुजर रहे थे। हमने संकट से उबारने के लिए कई रिफॉर्म करे और आज उसके कारण हमारे बैंक देश के कुछ गिने-चुने मजबूत बैंकों में अपना स्थान बनाया। जब बैंक मजबूत होते हैं तो फॉर्मल इकॉनमी की ताकत बढ़ जाती है।
  • – आज सरकार खुद घर जाती है, गैस का चूल्हा पहुंचाती है। उसके घर पानी पहुंचाती है। बिजली पहुंचाती है। आज सरकार खुद उसे आर्थिक मदद देकर विकास के नए आयामों को छूने के लिए प्रेरित करती है।
  • -आज सरकार खुद नौजवान के स्किल डिवेलपमेंट के लिए अनेक कदम उठा रही है। हमारी सरकार बड़े रिफॉर्म के लिए प्रतिबद्ध है।

राजघाट पर पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले पीएम मोदी सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndependence Day SpeechJbp NewsPM Modi Independence Day Speech :PMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article वृषभ के लिए भागदौड़, तुला वालों का उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन
Next Article मुख्यमंत्री लाल परेड ग्राउंड और राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?