CDS और DGMO के साथ चल रही बैठक, भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India Pakistan Attack News : साउथ ब्लॉक में एक हाईलेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों और सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. बता दें कि भारतीय सेना ने शुक्रवार (9 मई) को बताया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कई हमले किये, जिन्हें ‘‘प्रभावी ढंग से विफल’’ कर दिया गया. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर ‘संघर्ष विराम समझौते का कई बार उल्लंघन’ किया.
हरियाणा के पंचकूला में बजा सायरन
हरियाणा के पंचकूला में सायरन बजा है. सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए कई शहरों में बीती रात ब्लैकआउट रहा.
जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है. भारतीय रेलवे ने कहा, सीमा पर तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों के सभी हवाई अड्डे यातायात के लिए बंद हैं.
पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा-योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने शरारत की, जिसका पीएम मोदी के संकल्प और जवानों की बहादुरी से करारा जवाब दिया गया. पाकिस्तान एक को बेशर्म देश है ,जहाँ आतंकी गतिविधियों में उसकी सीधी भागीदारी है. पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है. आतंकवादियो के जनाजे में पाक सेना के शीर्ष अधिकारी जाते हैं.

