By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत में मनाली और कश्मीर जैसी जगहें टूरिस्ट्स की फेवरेट, गूगल पर सर्च किए जा रहे स्पॉट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Travel > भारत में मनाली और कश्मीर जैसी जगहें टूरिस्ट्स की फेवरेट, गूगल पर सर्च किए जा रहे स्पॉट
Travel

भारत में मनाली और कश्मीर जैसी जगहें टूरिस्ट्स की फेवरेट, गूगल पर सर्च किए जा रहे स्पॉट

DB News
Last updated: 14/03/2026 11:27 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

देश और विदेश की कई डेस्टिनेशंस गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे. गूगल ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में टॉप पर विदेशी अजरबैजान है.

By : DB News Update | Edited by : प्रिंस अवस्थी

Contents
देश और विदेश की कई डेस्टिनेशंस गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे. गूगल ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में टॉप पर विदेशी अजरबैजान है.भारत की ये जगहें सबसे ज्यादा सर्च हुईंइन हिल स्टेशनों पर जाने के लिए उत्सुक हैं पर्यटकबेरीनाग ह‍िल स्टेशन (Berinag Hill Station)वांग ह‍िल स्‍टेशन (Tawang Hill Station)लैंसडौन (Lansdowne Hill Station)सोचीपुरा झरने का ले सकते हैं बारिश में आनंदऊंची चोटी पर घूमने का अलग ही मजा

Best Tourist Destination in 2024 : पुराना साल जाने वाला है और नए साल का ग्रांड वेलकम करने दुनिया तैयार है. घूमने-फिरने के शौकीन साल की शुरुआत में किसी खास डेस्टिनेशन पर जाकर न्यू ईयर (New Year) सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप भी नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उन जगहों के बारें में जरूर जानना चाहिए, जिसे इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. हर साल की तरह गूगल (Google) ने इस बार भी उन डेस्टिनेशन के बारे में बताया है, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया है. इन टूरिस्ट स्पॉट पर जाकर आप अपनी छुट्टियां एंजॉय और एक्सप्लोर कर सकते है.

भारत की ये जगहें सबसे ज्यादा सर्च हुईं

1. हिमाचल प्रदेश का मनाली (Manali) बेहद खूबसूरत है. यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं. यहां का माल रोड और रोहतांग वैली सबसे फेमस स्पॉट्स हैं.

2. राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर टूरिस्ट्स के बीच खूब चर्चा में रहा. यहां का आमेर फोर्ट, हवा महल और लोकल मार्केट टूरिस्ट्स की पसंद हैं.

3. यूपी का अयोध्या,श्रीराम जन्मभूमि की वजह से इस साल चर्चा में रहा. यह शहर देश के प्रमुख तीर्थ स्थान में आता है. राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आए.

4. कश्मीर की खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्ट्स को खींच लाती है. गुलमर्ग में हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स पहुंचते हैं.

5. साउथ गोवा का शांत वातावरण और साफ समुद्र तट टूरिस्ट्स को खूब पसंद आता है. यहां के रिसॉर्ट्स काफी शानदार हैं. न्यू ईयर पर यहां हॉलीडे मनाने बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं.

इन हिल स्टेशनों पर जाने के लिए उत्सुक हैं पर्यटक

बेरीनाग ह‍िल स्टेशन (Berinag Hill Station)

गर्मी के दिनों में हिमालय की गोद में ऐसी कई अनोखी और अनसुनी जगह हैं जहां हर कोई एक बार अवश्य घूमने जाने के बाद और कहीं और जाने की मन में ईच्छा रह जाएगी. बेरीनाग ह‍िल स्‍टेशन एक ऐसी जगह है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है. यह समुद्र तल से 1860 मीटर की ऊंचाई पर है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन नाग मंदिरों के लिए जाना जाता है. आप यहां नाग देवता मंदिर, क्वेराली, धनोली, चिनेश्वर जलप्रपात, भाटी गांव, कलिसन मंदिर और बाना गांव घूम सकते हैं. यहां आप हसीन वादियों में सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं.

वांग ह‍िल स्‍टेशन (Tawang Hill Station)

अरुणाचल प्रदेश का तवांग एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. यहां के बर्फ से ढके हुए पहाड़, खूबसूरत मठ, झीलें और हरी-भरी घाटियां इसे अनोखा बनाती हैं. खासतौर पर सर्दियों में तवांग की खूबसूरती अपने चरम पर होती है. हालांक‍ि गर्मी में भी घूमने के ल‍िहाज से ये जगह एकदम परफेक्‍ट है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के ल‍िए जाना जाता है. शहरों के शोरगुल से परेशान लोग तवांग आ सकते हैं, जो एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है.

लैंसडौन (Lansdowne Hill Station)

अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो उत्‍तराखंड का लैंसडौन आपके लिए परफेक्ट हिल स्टेशन है. देवदार और ओक के घने जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नमूना है. इसे कश्‍मीर से भी सुंदर कहा जाता है. यहां की खूबसूरत वादियां प्रकृति के सौंदर्य को दर्शाती हैं और जन्नत जैसा महसूस कराती हैं. इस हिल स्टेशन को घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं. यहां का मौसम हमेशा ही अच्छा रहता है.

सोचीपुरा झरने का ले सकते हैं बारिश में आनंद

बारिश्ग के दिनों में यदि आप वायनाड की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो बारिश के दिनों में यहां घूमने का अलग ही मजा है. सोचीपुरा झरना बहुत खास हैं. दरअसल यहां के दृश्य काफी मनमोहक हैं. इस झरने को सेंटिनेल रॉक झरने के नाम से भी जाना जाता है. घने जंगल और चट्टानों से घिरा होने के चलते यह झरना और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है.

ऊंची चोटी पर घूमने का अलग ही मजा

अगर आप ऊंची चोटी पर घूमने के शौकीन हैं, तो चेम्बरा पीक आपके लिए एकदम जबरदस्त है. यह यह वायनाड की सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई काफी है. ऐसे में टूरिस्ट्स यहां ट्रैकिंग के जरिए पहुंचते हैं. हालांकि इस दौरान पर्यटकों के घने जंगल, हरी-भरी घास के मैदानों और धुंध से ढके पहाड़ों से होकर गुजरना होता है. ऐसे में यहां की चढ़ाई टूरिस्ट्स के लिए काफी यादगार रहेगी. वहीं वायनाड का बाणासुर सागर डैम भारत का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है. साथ ही यह बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेज है.

You Might Also Like

गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये हैं बेस्ट लोकेशन, वन और वन्यजीवों से मिलने का अच्छा मौका

MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम

दक्षिण भारत के रहस्यमयी, वास्तुकला और आस्था से लबरेज़ धर्मस्थल, जो चौंका देंगे!

Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक

आभी नहीं उड़ेंगे इंडिगो के विमान, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री पानी-भोजन के लिए हुए मोहताज

TAGGED:Best Tourist DestinationDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsNew Year
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article प्री-वेडिंग शूट: एमपी के इन ऐतिहासिक धरोहर और साइट पर हो सकेगी शूटिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
Next Article गुस्सा करने और डोमिनेट करने से आप नजदीकी लोगों से दूर हो सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?