किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय अजय दास ने किया निष्कासित, लक्ष्मी नारायण को मिला अखाड़ा परिषद का साथ.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
maha kumbh mela: प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े को लेकर बड़ी खबर आई है. ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मिला ताज छिन गया है. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कार्रवाई की है. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटाते हुए अखाड़े से बाहर कर दिया गया है. लंबे समय से ममता कुलकर्णी को महामण्डलेश्वर बनाए जाने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी. इसी विवाद के चलते कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किन्नर अखाड़े की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मिला अखाड़ा परिषद् का साथ
अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी को हाने वाले वह कौन होते है. पूरा अखाडा लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी के साथ है. हमलोग लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी के साथ है. जो लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी को हटाया है उसको कोई नहीं जानता है.

