आज 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Magh Purnima 2025 Live: सालभर में पड़ने वाली 12 पूर्णिमा में माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शास्त्र और पुराणों में सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है. इस वर्ष माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ का धार्मिक आयोजन भी चल रहा है. ऐसे में माघ पूर्णिमा पर गंगा, यमुना और सरस्वती यानि त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होगी. देशभर में माघ पूर्णिमा का दिन भक्ति और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है. श्रद्धालु पवित्र नदी स्नान कर रहे हैं. बता दें कि आज पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहने वाली है. माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी शाम 6:55 से हुई थी और 12 फरवरी शाम 7:22 तक रहेगी.
माघ पूर्णिमा पर 5वां शाही स्नान
आज माघ पूर्णिमा के दिन माहकुंभ में पांचवा शाही स्नान भी किया जाएगा. त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयाग में जुटी है. कुंभ में शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त में बाद सुबह 08:25 से 09:49 और सुबह 11:12 से दोपहर 12:35 तक का समय रहेगा.

