By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मीन वालों का मन उलझन में रहेगा, धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > मीन वालों का मन उलझन में रहेगा, धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें…
Religion

मीन वालों का मन उलझन में रहेगा, धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें…

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:54 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Horoscope Today 4 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज बुधवार 4 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today 4 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज बुधवार 4 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today 4 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज बुधवार, 4 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह की प्रतिपदा (Bhadrapada 2024) तिथि रहेगी. आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही साध्य और शुभ योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज,

वृषभ के लिए लाभकारी है दिन. धनु को मिलेगा शुभ समाचार और मीन वालों का दिन बढ़िया रहेगा. आज का दिन मेष से लेकर मीन वालों का मन उलझन में रहेगा.

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे. यदि आपको किसी यात्रा पर जाना है तो सोच समझकर ही जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टकारी हो सकती है. नए काम की शुरुआत पर रोक लगाने पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपके लक्ष्यों की दिशा में सहायता मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus)
लव लाइफ के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा. लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ सदस्यों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी का वैसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने पर चर्चा भी हो सकती है.

आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो जरूरी चीजों को जांच कर ही जाना चाहिए नहीं तो आपको बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और अपरिचित लोगों से सतर्कता बनाए रखें. आज आप परिवार के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा. आप आज का दिन अपने दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. जबकि आज शाम का समय आप अपने परिवार के बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो वह आज फिर से आपको उलझा सकता है. वाणी पर संयम रखें इससे आप रिश्तों को बेहतर बनाए रख पाएंगे. आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आज व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर भी साझेदारों और परिवार के साथ चर्चा हो सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, खास तौर पर दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है. आज आप अपने सभी कामों को जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें. आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के भरपूर मौके मिलेंगे. आज आप अपने बॉस के साथ किसी जरूरी काम पर भी चर्चा कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को आज भरपूर लाभ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने वाला है. आपकी ख्याति और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और संपर्क का दायरा बढ़ेगा. मित्रों की संख्या में भी आज वृद्धि होगी. यदि आप अपने भाई बहन की शादी को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है. जरूरी है कि आप आज वाणी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो पड़ोसियों और नजदीकी लोगों से कहासुनी हो सकती है. छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर होगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मानजनक रहेगा. आज आप अपने घर की मरम्मत और साज-सज्जा में धन और समय खर्च कर सकते हैं. आपको अपने परिजनों के साथ आज सुखद और आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा. आपके लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का आगमन होगा, जिससे जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और समर्पण से सभी कामों को समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे. आज आपको दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए व्यापार में प्रगति लाने वाला रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क का विस्तार होगा और आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी. वेसे आज आपकी प्रसिद्धि और सफलता से लोग जलेंगे और आपके कुछ ने शत्रु भी उत्पन्न होंगे. विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा आज समाप्त होगी, शिक्षा के क्षेत्र आप उन्नति करेंगे और आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा. आपको आज रुचिकर खानपान का भी आनंद मिलेगा और किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपकी सलाह पर अमल भी करेंगे. आप आज घर की व्यवस्था पर भी काम करेंगे और घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं. पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज आप पिता और घर के बड़ों से सहयोग पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे और आपको आज सगे संबंधियों से मिलने का भी मौका मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
आपको आज कोई शुभ समाचार मिलेगा. संतान के इच्छुक दंपत्ति को आज ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा. जीवनसाथी से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है और जीवनसाथी के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं. शाम का समय आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यतीत करेंगे. सलाह है कि सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रह सकता है. एक के बाद एक काम आपके सामने आता रहेगा जिससे दिन थकान भरा हो सकता है. आपको रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बनाए रखने के लिए भी काम करना होगा और इसके लिए धन के साथ समय भी लगाना होगा. आपके लिए सलाह है कि आज आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. माता की बातों की अनदेखी करने से आज बचें नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे. संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी. बच्चों और जीवनसाथी के सहयोग से आप आज घर के कई पेंडिंग काम को निपटा सकते हैं. अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है, आपको इसमें पूरी सफलता मिलेगी. यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ था तो आज वह भी वापस मिल सकता है. आज आपको वाहन पर धन खर्च करना पड़ सकता है.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में प्रेम और तालमेल को बढ़ाने वाला रहेगा. लेकिन आज किसी ना किसी वजह से आपका मन उलझन में रहेगा. आप आज अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए निजी स्वार्थ का भी त्याग करेंगे. आज आपको अपने व्यवसाय में किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है. आपको आज लव लाइफ के मामले में समझदारी से काम लेना होगा और प्रेमी के कार्यों में अधिक टोका टोकी करने से बचना चाहिए नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Surprise0
Angry0
Previous Article हाई शुगर को मिनटों में करना है कंट्रोल तो करें दालचीनी का इस्तेमाल
Next Article कलयुग में जब होंगे ऐसे काम तो प्रकट होंगे भगवान गणेश, जानें कैसा होगा आठवां और अंतिम अवतार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?