Aaj Ka Rashifal, 2 June 2025 : आज 2 जून 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 2 जून 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी से उधार के लेन-देन से बचें. कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी. परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे. बच्चे भी उत्साहित रहेंगे. किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है,जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे. घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा. कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा. नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है. जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें. आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे. यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए. इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है. पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे. अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें कार्य का बोझ बढ़ेगा. बुद्धिमानी से कार्य करें. आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे. इसके लिए जीवन साथी की मदद ले सकते हैं. सड़क पर चलते समय सतर्क रहें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढ़ने में मन लगेगा. विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है. विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आनंद से भरा रहेगा दिन, दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी ,आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे. हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा. खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं. आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे. आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं. किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन दिन खुशनुमा रहेगा. आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे. आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे. ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें. अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा. उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा. आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी. संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा. बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे. कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी. आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी. दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे. आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे. यात्रा के योग बन रहें हैं. परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं. आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है.नई योजना लागू करने से लाभ होगा. आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा. ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा, जिससे आप आपने घर वालो के साथ समय व्यतीत करेंगे. बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें. कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें. इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा. आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे. आप बहुत प्रसन्न रहेंगे. घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन होगा. इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. छोटी सी पार्टी भी होगी. मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे. लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

