By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बने
National

मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बने

DB News
Last updated: 25/03/2026 11:09 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे लंबे वक्त तक लगातार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे. अब इस मामले में पीएम मोदी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. गुजरात (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024). राज्य या केंद्र में, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए

Source :  MEDIA

Contents
पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे लंबे वक्त तक लगातार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे. अब इस मामले में पीएम मोदी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. गुजरात (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024). राज्य या केंद्र में, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुएदेश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले तीन नेताछह चुनावों में पार्टी को विजय दिला चुके हैं मोदीभारत को आत्मनिर्भर, वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत करने की नीति के कारण हुए लोकप्रिय

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

PM Narendra Modi Breaks Indira Gandhi’s Record: नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकार्ड को तोड़ दिया है. भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में, नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी दल के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं. गुजरात (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024). राज्य या केंद्र में, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए और सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के लगभग 24 वर्षों के कार्यकाल में एक और रिकार्ड जुड़ गया. पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. वे 16 साल और 286 दिनों तक लगातार इस पद पर थे. इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं. जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं.

प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. वे सबसे लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. अब प्रधानमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया है. पीएम मोदी 2014 से अपने पद पर बने हुए हैं. उन्होंने 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं. इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है.

देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले तीन नेता

पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे. वे करीब 16 साल और 9 महीने इस पद पर रहे. इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं. उन्होंने 11 साल और 2 महीने लगातार इस पद पर रहकर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वे 26 मई 2014 से और अभी तक पीएम के पद पर हैं.

मोदी अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहकर बनाया था. इस उपलब्धि के साथ, नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं. उनसे आगे अब केवल पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने कुल 6,130 दिन (लगभग 17 साल) देश का नेतृत्व किया था.

छह चुनावों में पार्टी को विजय दिला चुके हैं मोदी

पीएम मोदी अब तक कुल छह चुनावों में पार्टी को विजय दिला चुके हैं-तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव (2002, 2007, 2012) और तीन बार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024)। इस तरह वह राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर लगातार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार का नेतृत्व करने वाले एकमात्र नेता बन गए हैं। गुजरात के वडनगर शहर में एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी ने बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हुए जीवन की शुरुआत की। बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। उन्होंने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और फिर 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने.

भारत को आत्मनिर्भर, वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत करने की नीति के कारण हुए लोकप्रिय

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उनका जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व, शक्तिशाली संवाद कौशल और भारत को आत्मनिर्भर, वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत करने की नीति रही है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके लंबे राजनीतिक करियर में एक और मील का पत्थर है, जिससे यह साफ़ होता है कि वे भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में एक स्थायी और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePM Narendra Modi Breaks Indira Gandhi's RecordPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर
Next Article MP पुलिस के श्रीराम होंगे आदर्श, रामचरितमानस से सिखाया जाएगा कर्तव्य और मर्यादा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?