By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: योग दिवस पर राष्ट्रपति ने निरोगी रहने संदेश दिया, मोदी ने कहा-योग सबको जोड़ता है
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > योग दिवस पर राष्ट्रपति ने निरोगी रहने संदेश दिया, मोदी ने कहा-योग सबको जोड़ता है
National

योग दिवस पर राष्ट्रपति ने निरोगी रहने संदेश दिया, मोदी ने कहा-योग सबको जोड़ता है

DB News
Last updated: 21/06/2026 11:03 AM
DB News
Share
6 Min Read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित योग दिवस पर शामिल हुईं राष्ट्रपति, वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी किया योग.
SHARE

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति एमपी जबलपुर, पीएम पश्चिम बंगाल, यूपी सीएम झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए.

Source : MEDIA

Contents
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति एमपी जबलपुर, पीएम पश्चिम बंगाल, यूपी सीएम झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए.योग सबको जोड़ता है- मोदीमानव कल्याण का अमूल्य उपहार है योग-डॉ. यादवस्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है- योगीमुख्यमंत्री ने बताए योग के फायदेशिलांग में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Written By : प्रिंस अवस्थी | Edited By: सुप्रिया

International Yoga Day 2026: भारत में योग अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है. इसी तारतम्य में आज रविवार (21 जून 2026) की सुबह अंतराष्ट्रीय योग दिवस के नाम रही, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियों सहित आम जन की सहभागिता देखी गई. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश जबलपुर गैररिसन ग्राउंडड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि रहीं. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व किया. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवन जीने का संकल्प लिया.

योग सबको जोड़ता है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है. योग सबको जोड़ता है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का यह दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘स्वच्छता से स्वागत’ यह एक अच्छी पहल है. इसके लिए जिस तरह कोलकाता में श्रम किया गया है, नागरिक कर्तव्य निभाया गया है, वह सभी देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है. संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं. भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है. पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ की थीम के साथ मनाया जा रहा है.

मानव कल्याण का अमूल्य उपहार है योग-डॉ. यादव

जबलपुर में आयोजित योग दिवस पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने योग के रूप में विश्व को मानव कल्याण का अमूल्य उपहार दिया है. योग का अर्थ है जोड़ना, और भारत ने अपनी ज्ञान परंपरा व विवेक से सदैव पूरी मानवता को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है.

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है- योगी

उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम झांसी में आयोजित हुआ, योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. साथ ही सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और आयुष पत्रिका का विमोचन किया.

मुख्यमंत्री ने बताए योग के फायदे

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि, स्वस्थ्य शरीर से ही जीवन के चारों पुरुषार्थ पूर्ण कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर शरीर स्वस्थ्य नहीं है तो पुरुषार्थ को पूर्ण करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने बताया कि, इस बार ‘स्वस्थ्य आयु के लिए योग’ थीम दी गई है.

शिलांग में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित ईस्टर्न एयर कमांड में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया. राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं. उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Dr Mohan YadavGovernment of India Department of AyushIDY2026International Yoga Day 2026InternationalYogaDaykolkataMadhya PradeshMinistry of AyushPM ModiYogaForHealthyAgeing
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री भी रहेंगे उपस्थित
Next Article चेन्नई में छाए रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध, अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?