दिल्ली में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे के सुलह होने की खबर बड़ी तेजी के साथ फैल रही है. इससे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है. क्योंकि मुंबई महानगरपालिका के चुनाव जल्द होने हैं. जिसको लेकर कांग्रेस भी कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आने वाला चुनाव खुद के दम वा लड़ने का विचार कर रही है.
दरअसल, दिल्ली में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है. बैठक में मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर चर्चा हुई है. बताया जा रहा है कि 7 जुलाई को मुंबई में बैठक होगी, जिसमें इस बात पर चर्चा होगी कि महानगरपालिका को अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं.
पिछला चुनाव शिवसेना के खिलाफ लड़ा था
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए, क्योंकि पिछले महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शिवसेना के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वहीं अगर महाविकास अघाड़ी बनती है, तो बड़ी संख्या में कांग्रेस उम्मीदवारों को कैसे समायोजित किया जाएगा?
राज-उद्धव ठाकरे गुट की बैठक
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे के नेता आज महत्वपुर्ण बैठक करेंगे. ये मीटिंग पांच जुलाई को होने वाले विजयी रैली को लेकर होगी. बैठक में दोनों पार्टियों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के अलग होने के बाद ये पहली बैठक होगी.

