By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म
Maharashtra

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

DB News
Last updated: 22/12/2025 11:07 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

शिवसेना (UBT) और मनसे के बीच गठबंधन की घोषणा किसी भी क्षण हो सकती है, संजय राउत ने दो-तीन दिन में आधिकारिक ऐलान का दावा किया.

Source : DB News Update  

Contents
शिवसेना (UBT) और मनसे के बीच गठबंधन की घोषणा किसी भी क्षण हो सकती है, संजय राउत ने दो-तीन दिन में आधिकारिक ऐलान का दावा किया.दोनों नेता करेंगे घोषणाजल्द होगा ऐलान- संजय राउतकांग्रेस की आपत्ति, फिर भी मनाने की कोशिशनगर निगम चुनाव का टाइमलाइन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Uddhav-Raj Thackeray: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की घोषणा किसी भी क्षण की जा सकती है. इस बयान ने  महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल अनिल परब ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जल्द विलय हो सकती है. उनके इस बयान के बाद स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है.

दोनों नेता करेंगे घोषणा

अनिल परब ने कहा, “गठबंधन की घोषणा कभी भी हो सकती है. शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे तय करेंगे कि गठबंधन की घोषणा कैसे की जाए.” परब के बयान से साफ है कि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व के हाथ में है और औपचारिक ऐलान की तैयारी पूरी मानी जा रही है.

जल्द होगा ऐलान- संजय राउत

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा था कि मनसे के साथ गठबंधन पर दो से तीन दिन में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. स्थानीय निकाय चुनाव के तहत मतगणना के बीच राउत ने कहा था, “हमारा मानना है कि रविवार को हुई यह आखिरी बैठक है. दो-तीन दिन में आधिकारिक घोषणा की जाएगी.”

कांग्रेस की आपत्ति, फिर भी मनाने की कोशिश

राउत ने यह भी बताया था कि महा विकास आघाडी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस को मनसे को लेकर कुछ आपत्तियां हैं. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे को लेकर अपनी आपत्ति जताई है. हमने कांग्रेस को समझाने की कोशिश की कि भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना जरूरी है. हालांकि, उसे मनाने के प्रयास जारी हैं.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि “मुंबई में गठबंधन न होने के बावजूद हमारे बीच (कांग्रेस के साथ) कोई मतभेद नहीं है.”

नगर निगम चुनाव का टाइमलाइन

मुंबई समेत राज्य के 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना उसके अगले दिन होगी. राउत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनावों के लिए कांग्रेस को साथ लाने की कोशिशें जारी हैं.

कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार (20 दिसंबर) को कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता बीएमसी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने पर जोर दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हम प्रदूषण, स्वास्थ्य सेवा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. मुंबईवासियों को हमें उनकी सेवा करने का मौका देना चाहिए. महानगर के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा के लिए कांग्रेस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को दृढ़ संकल्पित है.”

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

नासिक कुंभ मेले के अमृत स्नान में किन अखाड़ों के साधु-संत होंगे शामिल? जानें…

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateElection ResultsJbp NewsMaharashtra Local BodyMP NEWSUddhav-Raj Thackeray
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘केन्द्र से बजट की दरकार, घोषणाओं को अब पूरा करना मुश्किल’
Next Article मकर संक्रांति पर बन रहे 2 दुर्लभ योग, स्नान-दान का मिलेगा दोगुना फल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?