By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “रामायण’ में अब भगवान विष्णु दो अवतारों में आएंगे नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > “रामायण’ में अब भगवान विष्णु दो अवतारों में आएंगे नजर
Entertainment

“रामायण’ में अब भगवान विष्णु दो अवतारों में आएंगे नजर

DB News
Last updated: 04/04/2026 9:33 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही “ब्रह्मास्त्र’ एक्टर के भी रोल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

Source : DB News Update

Contents
रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही “ब्रह्मास्त्र’ एक्टर के भी रोल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।परशुराम की भी भूमिकाअमिताभ बच्चन और रणबीर का “रामायण’ में रोल“रामायण’ मूवी की कास्ट और बजटरामचरित मानस में अलग-अलग कारण बताए गए हैं

By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी

ramayan moovi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अलग-अलग किरदार के लिए चुने गए हैं। भगवान राम के अलावा रणबीर एक और अवतार में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमिताभ को भी खास रोल के लिए चुना गया है।
नितेश तिवारी की “रामायण’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के दावे सामने आ रहे हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस पिक्चर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही “ब्रह्मास्त्र’ एक्टर के भी रोल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

परशुराम की भी भूमिका

“पीपिंग मून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर भगवान राम के साथ-साथ परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ‘रामायण’ में परशुराम का रोल जरूरी है और इस खास किरदार के रूप में रणबीर का लुक ‘अलग और पहचान में न आने वाला’ होगा। बता दें कि ‘रामायण’ में, मिथिला में भगवान राम और सीता मां के विवाह के बाद, परशुराम ने भगवान राम को युद्ध के लिए चुनौती दी। सिल्वर स्क्रीन पर इस सीन को देखना दिलचस्प होगा।

अमिताभ बच्चन और रणबीर का “रामायण’ में रोल

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि रणबीर और साईं पल्लवी स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी कास्टिंग होगी। नाग अश्विन की मूवी ‘कल्कि 2898 AD’ में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था और इस भूमिका से वह सबके दिलों पर छा गए थे। हालांकि वह इसके पार्ट 2 में भी इसी रोल में नजर आएंगे। मगर उसके पहले वह नितेश तिवारी की रामायण में जटायु के रोल में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि अमिताभ जटायु को अपनी आवाज देंगे, जिसने माता सीता के अपहरण के दौरान उन्हें बचाने के लिए रावण से लड़ाई लड़ी थी। अफवाह तो ये भी है कि मेकर्स ने VFX के इस्तेमाल से जटायु को दिखाने के लिए बिग बी की आंखों को भी स्कैन किया है।

“रामायण’ मूवी की कास्ट और बजट

सोशल मीडिया पर मूवी के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब कुछ VFX का काम बाकी है। साथ ही इनडोर शूटिंग भी की जाएगी, क्योंकि नितेश तिवारी नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का कोई भी हिस्सा सोशल मीडिया पर लीक हो। 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बन रही इस फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, सनी देओल जैसे तमाम सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

रामचरित मानस में अलग-अलग कारण बताए गए हैं

भगवान विष्णु को राम अवतार क्यों लेना पड़ा इसके पीछे श्रीमद्भागतव, वाल्मीकि रामायण, हरिवंशपुराण और रामचरित मानस में अलग-अलग कारण बताए गए हैं। मोटेतौर पर 2 शाप और 2 वरदान हैं जो राम अवतार का कारण बने। जानते हैं वो शाप और वरदान क्या थे।
श्रीमद्भागवत महापुराण के तीसरे अध्याय में कहानी है। सृष्टि के आरंभ में ब्रह्माजी ने कई लोकों की रचना करने के लिए तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार नाम के चार मुनियों के रूप में अवतार लिया। ये भगवान विष्णु के पहले अवतार माने जाते हैं।

वैकुंठलोक में भगवान विष्णु के जय-विजय नाम के दो द्वारपाल थे। एक बार सनकादि मुनि उनके दर्शन करने वैकुंठ आए। जब सनकादि मुनि द्वार से निकलकर जाने लगे तो जय-विजय ने हंसी उड़ाते हुए उन्हें रोक लिया। सनकादिक मुनियों को ये बात बुरी लगी।

उन्होंने दोनों को तीन जन्म तक राक्षस योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया। क्षमा मांगने पर सनकादि मुनि ने कहा कि तीनों ही जन्म में तुम्हारा अंत स्वयं भगवान श्री हरि करेंगे। तीन जन्म के बाद तुम्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। पहले जन्म में जय-विजय ने हिरण्यकश्यपु व हिरण्याक्ष के रूप में जन्म लिया। भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का तथा नृसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यपु को मारा। दूसरे जन्म में जय-विजय ने रावण और कुंभकर्ण का जन्म लिया। इनका वध करने के लिए भगवान विष्णु को राम अवतार लेना पड़ा। तीसरे जन्म में दोनों शिशुपाल और दंत वक्र के रूप में बने। इस जन्म में भगवान श्रीकृष्ण ने इनका वध किया।

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:Daily HoroscopeDB News UpdateDBNewsupdateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article संतान सप्तमी व्रत कब? जानें समय और पूजा विधि…
Next Article अध्यात्म में जुड़ने से मन शांत रहेगा, किसी के घर आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा… जाने किन राशियों के लिए हैं फलदायी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?