By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अध्यात्म में जुड़ने से मन शांत रहेगा, किसी के घर आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा… जाने किन राशियों के लिए हैं फलदायी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > अध्यात्म में जुड़ने से मन शांत रहेगा, किसी के घर आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा… जाने किन राशियों के लिए हैं फलदायी
Religion

अध्यात्म में जुड़ने से मन शांत रहेगा, किसी के घर आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा… जाने किन राशियों के लिए हैं फलदायी

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:50 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

नई ऊर्जा के साथ काम करने में मन लगे और निर्विवाद नौकरी व व्यापार चले, ऐसे ही सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष विद्या की मदद से जानें आज का राशिफल क्या कहता है?

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
नई ऊर्जा के साथ काम करने में मन लगे और निर्विवाद नौकरी व व्यापार चले, ऐसे ही सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष विद्या की मदद से जानें आज का राशिफल क्या कहता है?सभी राशियों का आज का भविष्यफल –

Daily Horoscope in Hindi: राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों के साथ तैयार किया गया भविष्यफल आपको जीवन का मार्गदर्शन करने में सहयोग प्रदान करेगा.

सभी राशियों का आज का भविष्यफल –

मेष राशि (Aries)
आज आप स्वास्थ संबंधी समस्या से मुक्त होंगे. आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है. कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहे तो समय अनुकूल है. परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)
आज के दिन अत्यधिक थकान और भागदौड़ के कारण आप शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं. आज किसी विशेष व्यक्ति का घर आना होगा. जिस कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट महसूस होगी. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किसी से बड़ी मदद मांग सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
आज आप थोड़ा संभल कर रहे हैं, नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है. जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में बच्चों के स्वास्थ में गिरावट महसूस होगी.

कर्क राशि ( Cancer)
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकता है. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा.

सिंह राशि (Leo)
आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या राशि (Virgo)
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें. परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी.

तुला राशि (Libra)
आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर परिवार में भी कुछ लोगों मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकती है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. खान-पान पर नियंत्रण रखें. वाद-विवाद से दूर रहें. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद या दायित्व मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य की कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं. नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के योग हैं. परिवार के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आप अपने दैनिक कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं. आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं होगा. व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं. कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा. परिवार व बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज पारिवारिक महौल में किसी बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं. मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों को स्वस्थ खराब रह सकता है. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज ना करें. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा. आज मेहमान घर आ सकते हैं.

मीन राशि ( Pisces)
आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी. आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. कोई नया-वाहन खरीदने का योग बनेगा. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB Newsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article “रामायण’ में अब भगवान विष्णु दो अवतारों में आएंगे नजर
Next Article मंगलवार के दिन ऐसे काम नहीं करने चाहिए जो हनुमान जी को पसंद नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?