Aaj Ka Rashifal, 27 July 2025 : आज 27 जुलाई 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 27 जुलाई 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज काम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा. बड़े निवेश में फायदा मिलने की संभावना है. पुराने प्रोजेक्ट्स से भी लाभ होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे. परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है. गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. व्यापार में स्थिरता रहेगी, नई योजनाओं से लाभ संभव है. घर-परिवार पर खर्चा हो सकता है. सोच-समझकर निवेश करें. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी. मतभेद खत्म होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा. किसी नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी. छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें, विवाद से बचें. हरे रंग की वस्तु दान करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा. नई साझेदारी से फायदा हो सकता है. धन लाभ के अवसर बनेंगे. पढ़ाई में नई ऊर्जा महसूस होगी. रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करें. चावल का दान करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. काम में तरक्की के योग हैं. नया कॉन्ट्रैक्ट या डील फाइनल हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
काम का दबाव रहेगा, धैर्य से काम लें. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. अनावश्यक खर्चों से बचें. किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान दें. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. हरी सब्जियों का दान करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
काम में सफलता मिलेगी और प्रमोशन की संभावना है. रुका हुआ पैसा वापस आएगा. विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा. छात्रों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी. कन्या को मिठाई खिलाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कारोबार में लाभ होगा. परिवार पर धन खर्च होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा. रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी. किसी बुजुर्ग की सेवा करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. नई योजना लाभ देगी. रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे. विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, पर प्रयास सफल होंगे. प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. विद्यार्थी नए लक्ष्य तय करेंगे. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. काली वस्तुओं का दान करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा करेंगे. फैशन और क्रिएटिव क्षेत्र से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे. लव लाइफ शानदार रहेगी. कुआंरी कन्या को उपहार दें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नए प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. छात्र कड़ी मेहनत करें. पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी. मछलियों को आटा खिलाएं.

