राजस्थान में एसीबी ने अस्सिटेंट ऑडिट ऑफीसर को किया गिरफ्तार, रिश्वत में मांगे घी के साथ दबोचा गया
By- डीबी न्यूज अपडेट | Edited by- सुप्रिया
जयपुर.
झालावाड़ में महालेखाकार राजस्थान जयपुर के असिस्टेंट ऑडिट अफसर मनोज कुमार खींची को एसीबी ने 5 हजार रुपये और 8 किलो देसी घी रिश्वत में लेते हुए पकड़ा। खींची ने 50 हजार रुपये और घी की मांग की थी लेकिन सौदा 25 हजार रुपये और 8 किलो घी में हुआ। एसीबी मामले की जांच कर रही है। मामले में हैरान करने वाली बात यह कि आजकल रिश्वत में घी भी मांगा जा रहा है।
जयपुर के महालेखाकार कार्यालय के एक सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी मनोज कुमार खींची ने एक ऑडिट रिपोर्ट में खामियां नहीं दिखाने के लिए 5,000 रुपये और 8 किलो देसी घी की रिश्वत लेने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि खींची ने शुरुआत में 50,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 25,000 रुपये और घी पर तय हुआ। खींची पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि खींची ने और भी लोगों से रिश्वत ली होगी। उसके खिलाफ आगे की जांच जारी है।

