By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लव लाइफ वालों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लव लाइफ वालों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

लव लाइफ वालों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 11:43 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 05 January 2025: आज 05 जनवरी 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 05 January 2025: आज 05 जनवरी 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 05 जनवरी 2025, रविवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 05 जनवरी 2025, रविवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा. किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने में आप सफल रहेंगे. रचनात्मकता सिर चढ़कर बोलेगी और आप अपनी कला से लोगों को रूबरू कराएंगे. काम के सिलसिले में की गई मेहनत सफल होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन व्यवहार में कुछ अहंकार भी झलकेगा.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. अपने लिए कुछ सोचेंगे और धन भी खर्च करेंगे. आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ प्लानिंग ऐसी बन रही है कि आपके खर्चे भी बढ़ेंगे. संतान को लेकर दिन शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे संतुष्टि भी मिलेगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अच्छा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. भाग्य का ज्यादा साथ ना मिलने से कुछ कार्य अटक सकते हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. सूझबूझ और कौशल का परिचय देकर आप कई काम आसानी से सुलझा लेंगे. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग भी बनेंगे.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा. किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं लेकिन समझदारी के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश करेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से बचें. दांपत्य जीवन में किसी वजह से कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन वे छोटी अवधि की हैं इसलिए निश्चिंत रहें. लव लाइफ वालों को पार्टनर से प्यार भरी बातें करने के कई मौके मिलेंगे.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है. परिवार के साथ-साथ जीवनसाथी और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देंगे और रिश्तों में पड़ी हुई गांठों को खोलने का प्रयास करेंगे. लव लाइफ वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. नौकरी के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी तभी आपका काम सभी के सामने आएगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि वालों का दिन आज हिम्मत देगा और आप चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे. दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. लव लाइफ वालों को अपने निजी जीवन में किसी और के दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है. परिवार में आमदनी को लेकर गहरी चर्चा हो सकती है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि वालों का दिन आज मिश्रित फलदायी रहेगा. जीवनसाथी की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है, ऐसे में उन्हें मनाने की कोशिश करें. लव लाइफ वालों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और आपका पार्टनर इससे दिल हार बैठेगा. परिवार के विवाद को दूर करने का प्रयास करें. घर के किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उन पर नजर रखें. मेहनत से किए गए किसी काम की आपको अच्छे परिणाम की प्रतीक्षा रहेगी और इसलिए आप नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज प्यार से भरा रहेगा, खासकर जब से आप अपनी मां को ढेर सारा प्यार देंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा. परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे की मदद भी करेंगे. काम के सिलसिले में प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. लव लाइफ में समय अच्छा रहेगा. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा. मन की बात परिजनों को बताएंगे और वे आपकी मदद भी करेंगे. किसी काम के बन जाने से मन में धार्मिक विचार आएंगे और कुछ समय ईश्वर की भक्ति में भी लगाएंगे. लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं क्योंकि पार्टनर भावुक हो सकता है. शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने तनाव से मुक्ति भी मिलेगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

मकर राशि का दिन आज अच्छा रहेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. धन आगमन से स्थिति में सुधार होगा और खुशी से हर काम को करेंगे. परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा. कामकाज में मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे. लव लाइफ वालों को आज पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि खर्चे अधिक होने वाले हैं, जिससे आपकी आय प्रभावित होगी. कामकाज को लेकर विचलित नहीं होंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. लव लाइफ वालों के लिए दिन-प्रतिदिन सामान्य रहेगा. जो लोग शादीशुदा हैं वे जीवनसाथी की सराहना करेंगे, जिससे रिश्ता बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा और आप मानसिक चिंता से ग्रस्त हो सकते हैं. खर्चे अधिक होंगे और वे आपके माथे पर दबाव डालने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक हिसाब-किताब के अभाव में आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं. लव लाइफ वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चीन में बढ़ता जा रहा hMPV का कहर! भारत में भी रखी जा रही नजर
Next Article सिडनी में कंगारू टीम ने भारत को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?