दिल्ली में धमाके के बाद भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट है. बॉर्डर क्षेत्र की पगडंडियों पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Delhi Bomb Blast Red Fort Metro Station Gate : भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) को दिल दहला देने वाली घटना घटी है. शाम करीब 6:50 बजे दिल्ली उस दौरान दहल गई जब लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है.
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी भयानक आग लग गई, जिससे गाड़ियां धू-धूकर जलने लगीं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.
घायलों को अस्पताल भेजा
पता चला है कि यूपी, उत्तराखंड और मुंबई में भी हाई अलर्ट है. क्योंकि इस धमाके के बाद आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए हैं. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भेजा गया है.
दिल्ली में धमाके के बाद दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची
पुलिस बल मौके पर बड़ी संख्या में है और हादसे के बाद दमकल की करीब 15 गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक लगा दी गई है.
भीड़भाड़ वाला इलाका
लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है. शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है. शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं.
दिल्ली पुलिस ने मीडिया को दी जानकारी
दिल्ली पुलिस कमिशनर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 6:52 मिनट पर एक धमाका हुआ है. गाड़ी के अंदर धमाका हुआ है. NIA की टीम आई है. जांच चल रही है. कुछ लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग घायल हैं. अभी जांच चल रही है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए धमाके की जानकारी ली है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात कर इस घटना की जानकारी ली है.

