Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पूर्ण बजट पेश कर रही हैं. यह उनका लगातार 7वां बजट है.
By : DB News Update | Edited By- Supriya
Contents
India Budget 2024 : लोकसभा में मंगलवार (23 जुलाई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश कर रही हैं. मोदी 3.0 सरकार का यह पहला आम बजट है. इसी के साथ निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवां बजट पेश करके देश में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 6 बार बजट पेश किया था. सीतारमण 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था. तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं. वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट है.
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान
- सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
- SC-ST और OBC समाज के कल्याण के लिए और नई योजनाएं लाएगी सरकार
- 10 हजार बायो फ्यूल प्लांट लगाए जाएंगे
- रोजगार और स्किल के लिए 3 योजनाएं.
- पहली नौकरी में एक महीने का भत्ता मिलेगा.एक लाख की सैलरी पर 3000 रुपये सरकार पीएफ में देगी.
बजट भाषण की बड़ी बातें
- ये बजट सभी के विकास के लिए है.
- ये विकसित भारत का रोडमैप है.
- एनर्जी सिक्योरिटी पर सरकार का फोकस.
- रोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस. रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है.
- नैचुरल फार्मिंग बढ़ाने पर जोर.
- 32 फसलों के लिए 109 किस्म लॉन्च करेंगे.
- कृषि सेक्टर का विकास पहली प्राथमिकत. बजट भाषण में बड़ा ऐलान
अवसर पैदा करने के लिए 9 प्राथमिकताएं
- कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
- रोजगार और कौशल
- समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
- विनिर्माण और सेवाएँ
- शहरी विकास
- ऊर्जा सुरक्षा
- बुनियादी ढांचा
- नवाचार, अनुसंधान और विकास
- अगली पीढ़ी के सुधार
बजट में शहरी विकास पर फोकस
- 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्त, सीवेज ट्रीटमेंट के लिए परियोजनाएं
- 30 लाख से अधिक आबादी वाले 14 बड़े शहरों में आवागमन के लिए विकास योजनाएं
- पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ शहरी और मध्य वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा.
- चयनित शहरों में बनेंगे 100 साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब

