Hanumangarh Car Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां इंदिरा गांधी नहर में सोमवार को एक कार के गिर जाने से उसमें सवार पिता पुत्र और पोते दोनों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा हैं कि पुत्र अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था. तलवाड़ा झील पर इंदिरा गांधी नहर की पुलिया पर पिता पुत्र दोनों कार में बैठे बैठे मोबाइल से विडियो बनाने लगे तभी अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी. हादसे की सूचना पर तलवाड़ा झील और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ टीम और लोकल गोताखोरों की मदद से करीब साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया.

