By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 26/08/2025 10:38 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज  26 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज  26 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26  अगस्त  2025, मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26  अगस्त  2025, मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका बहुत प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी. गुस्से और जोश पर काबू रखें. किसी करीबी संबंधी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है. व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, क्योंकि आपकी जो योजना दूसरों के सामने जाहिर हो जाएगी, कुछ लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी. वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है. सभी काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और खुशी-खुशी समय बीतेगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे. किसी संबंधी के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका है. कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएगी. पुश्तैनी व्यवसाय में ज्यादा फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं. पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान जरूर दें. महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका समाधान मिल जाएगा और आप अपना ध्यान अपने निजी कामों पर लगा पाएंगे. अपनी योजना और गतिविधियों की चर्चा किसी भी अनजान के सामने न करें. वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, उनसे संबंधित कुछ रुकावटें आ सकती हैं. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें. इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी. ज्यादा थकान की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है. पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करें, इससे आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी. कभी-कभी कोई नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आएगी. अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखें. व्यवसाय में इस समय नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है. इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान लगाना सही रहेगा. पारिवारिक व्यवस्था में भी अपना योगदान दें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी. एलर्जी और खाँसी, जुकाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज अपनी जीवनशैली को और ज्यादा अच्छा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे. इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे. विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज-मस्ती में लगा रहेगा. जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी. व्यवसाय में आपको अपनी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय बीतेगा. सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ें. इस तरह की कोशिश करने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा तथा संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी. कोई भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे संबंधित और ज्यादा जानकारी हासिल करना आवश्यक है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा. पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे. पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से कुछ राहत रहेगी.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज कोई नजदीकी या दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जो कि यादगार रहेगा. स्वभाव में स्वार्थीपन लाना और सिर्फ खुद पर केंद्रित होना पास के लोगों को नाराज भी कर सकता है. वसीयत से संबंधित मामले उठ सकते हैं. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. हालाँकि आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में सक्षम भी रहेंगे. पति-पत्नी आपसी संबंधों में तालमेल बनाए रखें. थकान की वजह से पैरों में सूजन और दर्द जैसी समस्या रहेगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई विवादित मामला सुलझाने का सही समय है. अपने करीबी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों में दूरियां न आने दें. किसी मित्र की समस्या के समाधान में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है. कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें रहेंगी. आपके साथ ठगी भी हो सकती है. किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी. घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा. इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज अनुभवी लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा उनके मार्गदर्शन से पिछले काफी समय से रुके हुए कामों में गति आएगी. किसी भी मुश्किल स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. गुस्से और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है. व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं. सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी. व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें.  वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से बचें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें. अनुशासित व्यवहार रखें. व्यवसाय में अगर जगह बदलने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है. किसी रुके हुए काम के होने की संभावना है. पारिवारिक गतिविधियों में आपका सही सहयोग रहेगा. अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज सकारात्मक सोच रखें तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को पूरा करें. आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिलेगी. अजनबी लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न रखें. तथा कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर काम करें. व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी. लेकिन अभी आय के स्रोत कुछ मध्यम ही रहेंगे. पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी. कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज घर में बड़े सदस्यों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा. कोई शुभ काम पूरा होने जैसी योजना बनेगी तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा. सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है. दूसरों की बातों पर विश्वास न करके अपने फैसले को ही सबसे जरूरी रखें. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है. पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाए रखेगी. मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नर्मदा महाआरती करते हुए केन्द्रीय मंत्री नड्‌डा व सीएम नर्मदा महाआरती में शामिल हुए Health Minister नड्डा और CM
Next Article सुहागिनों के लिए खास है आज की तीज, जानें क्यों?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?