हर-हर नर्मदे, माँ नर्मदा के जयकारों और नर्मदाष्टकम् के श्लोक से गूँजा नर्मदा तट गौरीघाट, पुरोहितों ने किया स्वस्तिवाचन
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jabalpur Narmada Maha Aarti: पुण्य-सलिला माँ नर्मदा के पवित्र तट गौरीघाट पर आयोजित महाआरती में आज सोमवार (25 अगस्त) को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए.
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वस्तिवाचन, हर-हर नर्मदे, माँ नर्मदा के जयकारों और नर्मदाष्टकम् के श्लोक की गूँज के बीच पूरे विधि-विधान से पुरोहितों की मौजूदगी में मॉं नर्मदा की पूजा-अर्चना कर देश तथा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. श्री नड्डा और डॉ यादव ने माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान भी किया.

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मॉं नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए.
महाआरती में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, विधायक सर्व अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, हितानन्द शर्मा, आशीष अग्रवाल, संदीप जैन, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोंटिया, पूर्व निःशक्तजन आयुक्त दीपांकर बैनर्जी एवं धर्माचार्य मौजूद रहे.

