By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शिवजी के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शिवजी के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन
Religion

शिवजी के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:25 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today 02 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया

Contents
Horoscope Today 02 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –

Horoscope Today 02 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शुक्रवार, 02 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का पर्व भी है, जोकि महादेव (Shiv ji) की पूजा और जलाभिषेक (Jalabhishek) के लिए अत्यंत शुभ है.

आज आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. वहीं हर्षण और वज्र योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज सावन शिवरात्रि पर कई राशियों को शिवजी (Shiv ji) का आशीर्वाद प्राप्त होगा. कर्क वालों को लाभ होगा. वृश्चिक वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मीन राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से आपको राहत मिलेगी. परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. शिवजी की कृपा से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं. परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. साथ ही व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं. परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा. आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन अपने साथियों से सावधान रहें. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ने से विवाद हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ती है. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है. वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे. आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा. यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय में भी आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा. परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय होंगे. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें. वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें.

तुला राशि (Libra)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा. किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज कोई नया कार्य शुरू न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा. नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता हाथ लगना मुश्किल है. परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है और पत्नी से मतभेद होंने की संभावना है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे. आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य के कारण आर्थिक गिरावट से आपको जूझना पड़ेगा. परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें. अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, व्यापार में घाटा लग सकता है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी. पत्नी से अनबन हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं. व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं. कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें.

मीन राशि (Pisces)
आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है. कोई बड़ी डील या समझौता आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article किस दिन होगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जानने के लिए पढ़ें…
Next Article काशी विश्वनाथ धाम में नया गेट लगाने पर मुस्लिम पक्ष ने जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?