Kashi Vishwanagh Dham: काशी विश्वनाथ गेट नंबर 4 प्रवेश द्वार से ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए नमाजी भी प्रवेश करते हैं.
By : DB News Update | Edited By: Supriya
शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी देखी जा रही है. क्योंकि काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित गेट नंबर 4 पर गुरुवार दोपहर के बाद उस समय हलचल तेज हो गई जब एक अस्थायी गेट लगाने को लेकर मुस्लिम पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई.
इस दौरान विरोध में अंजुमन इंतजार में मसाजिद के सदस्य, नमाजी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल विरोध को देखते हुए गेट नंबर 4 के ठीक बगल में लगाए जा रहें अस्थायी गेट के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है.
भीड़ को देखते हुए लगाया जा रहा था अस्थायी गेट
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन काशी विश्वनाथ गेट नंबर 4 के ठीक बगल में एक अस्थायी गेट लगाया जा रहा था, जिसके माध्यम से प्रमुख तिथि पर आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सरलता से प्रवेश हो सके. हालांकि यहां के ही प्रवेश द्वार से ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए नमाजी भी प्रवेश करते हैं.
अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन का कहना है कि हमें आशंका है कि 31 जनवरी की तरह ही सोची समझी साजिश के तहत ऐसे निर्माण कार्य के माध्यम से हमारे प्रवेश पर बाधा उत्पन्न की जा सकती है. जबकि परिसर में ऐसा कोई भी निर्माण कार्य करना जहां से दोनों पक्षों का प्रवेश हो रहा हो, बिना किसी दूसरे पक्ष के अनुचित माना जाएगा.

