By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: श्रीकृष्ण की पूजा के लिए क्यों खास है मार्गशीर्ष माह, जानें महत्व…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > श्रीकृष्ण की पूजा के लिए क्यों खास है मार्गशीर्ष माह, जानें महत्व…
Religion

श्रीकृष्ण की पूजा के लिए क्यों खास है मार्गशीर्ष माह, जानें महत्व…

DB News
Last updated: 11/10/2025 10:00 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

Margashirsha Month 2024: कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष महीना शुरू हो जाता है, इसे श्रीकृष्ण की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है.

By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया

Contents
Margashirsha Month 2024: कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष महीना शुरू हो जाता है, इसे श्रीकृष्ण की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है.मार्गशीर्ष माह 2024 डेटश्रीकृष्ण ने स्वंय को बताया मार्गशीर्षमार्गशीर्ष माह में क्या करेंमार्गशीर्ष माह के नियम

Margashirsha Month 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह यानी अगहन मास का काफी महत्व होता है. ये हिंदू पंचांग का नौवां महीना है. इस महीने में शंख पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. ये महीना मांगलिक कार्यों और विवाह के हिसाब से काफी अच्छा होता है.

मार्गशीर्ष श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है, इस माह में जो कान्हा की उपासना करता है उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है. स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है. मार्गशीर्ष महीना 2024 में कब शुरू हो रहा है, इसका नियम और महत्व यहां जानें.

मार्गशीर्ष माह 2024 डेट

मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होगा और 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा. इसके बाद पौष माह की शुरुआत हो जाएगी. इस साल मार्गशीर्ष माह के पहले दिन वृश्चिक संक्रांति भी है. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में जाएंगे.

श्रीकृष्ण ने स्वंय को बताया मार्गशीर्ष

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्। मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर –

अर्थात – मैं सामों में बृहत्साम, छन्दों में गायत्री, मासों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसन्त ऋतु मैं हूँ. इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण ने स्वंय को मार्गशीर्ष महीना बताया है.

कहते हैं इस महीने में जप, तप और ध्यान से हर बिगड़े काम बन जाते हैं. इस महीने में कान्हा के मंत्रों का जाप करने मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. सतयुग में देवों ने मार्गशीर्ष की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया.

मार्गशीर्ष माह में क्या करें

  • मार्गशीर्ष मास में विष्णुसहस्त्र नाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ जरुर करें, इससे पितरों को मोक्ष मिलता है, साथ ही जीवन में सुख का वास होता है.
  • मार्गशीर्ष के महीने में शंख में पवित्र नदी का जल भरें और फिर इसे पूजा स्थान पर रखें. शंख को भगवान के ऊपर से मंत्र जाप करते हुए घुमाएं. इसके बाद शंख में भरा जल घर के कोने-कोने में छिड़क दें. इससे समृद्धि में वृद्धि होती है.
  • संतान प्राप्ति या सुखी जीवन के लिए मार्गशीर्ष माह में श्रीकृष्ण की सुबह-शाम उपासना करें.
  • शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है, तो चंद्रमा संबंधी कुछ उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं या फिर दोष को कम कर सकते हैं.

मार्गशीर्ष माह के नियम

  • मार्गशीर्ष माह में तामसिक भोजन नहीं करें.
  • इस माह में सर्दी का मौसम चरम पर रहता है, ऐसे में ठंडी चीजें दही, जीरा आदि का त्याग करें
  • कड़वे वचन न बोलें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMargashirsha Month
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं, पढ़े आज का भविष्यफल
Next Article आंख दिखाने वाले चीन-पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारत को मिली एक और कामयाबी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?