Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है. श्रीनगर के खानयार इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Jammu Kashmir: श्रीनगर के खानयार में शनिवार (1 अक्टूबर 2024) को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत CASO ने आधी रात से ही तलाशी शुरू कर दी, इसके तहत इलाके में एक दर्जन से अधिक घरों को नागरिकों से खाली करा लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना है.
राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला
जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकी गतिविधि में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले शनिवार (1 नवंबर 2024) आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया. सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए. आतंकियों ने बडगाम में दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी थी.

