जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हलचल बढ़ गई है. फिलहाल जिस क्षेत्र में आतंकी छिपा हुआ है, वहां दोनों तरफ से जमकर गोली हो रही है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से एक बार फिर आतंकी हमले में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि सुरक्षाबल आतंकियों के हर मनसूबे पर पानी फेरते हुए उसे मार गिरा रहे हैं. इस बीच श्रीनगर के निशात बाग इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी उस इलाके में छिपे हुए हैं. CASO को कल शाम (9 अक्टूबर 2024) को लॉन्च किया गया था. फिलहाल इस क्षेत्र में भारी गोलीबारी हो रही है.
पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमांडर और 2 अन्य आतंकियों को मार गिराया था. इस दौरान सुरक्षाबलों और अतंकियों के बीच श्रीनगर और अनंतनाग में मुठभेड़ हुआ था. पिछले हफ्ते जो श्रीनगर में मुठभेड़ हुआ था, वो इस क्षेत्र में करीब 2 साल बाद हुआ था. सुरक्षाबलों ने इन दोनों एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया था.
पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले को सुलझा लिया है. उन्होंने कहा, “आतंकवादियों के मददगारों ने शांति और सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर हमला किया. तीनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है.”

