Aaj Ka Rashifal, 19 August 2025 : आज 19 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 19 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, संयम रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें. धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर खर्च करें. एकाग्रता की कमी रह सकती है, ध्यान केंद्रित करें. पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा, धैर्य रखें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा. विद्यार्थी नई दिशा में सोच सकते हैं. परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज दिन सकारात्मक रहेगा, मनचाहा कार्य मिलेगा. लाभ के योग हैं, नई पार्टनरशिप शुरू हो सकती है. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कठिन विषयों में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा संभव है, मन प्रसन्न रहेगा. गरीबों को भोजन कराएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
यात्रा के योग हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें. पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा. अध्ययन में रुचि घट सकती है. मन अशांत रहेगा, विवाद से बचें. मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
नौकरी के प्रयास सफल होंगे, नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी. व्यापार में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
दिन सामान्य रहेगा, जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. बड़ा निवेश न करें, सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है. एकाग्रता में गिरावट रहेगी, संयम रखें. विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें. गाय को हरी घास खिलाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आ सकती हैं, धैर्य रखें. बनता काम बिगड़ सकता है, सतर्क रहें. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. ध्यान भटक सकता है, आत्मसंयम रखें. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें, स्थिरता बनाए रखें. व्यापार में घाटा संभव है, सावधान रहें. आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं. प्रयासों के बावजूद मन कम लगेगा. विवाद की स्थिति से दूर रहें. किसी बुजुर्ग की सेवा करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
षड्यंत्र से सावधान रहें, कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा. नुकसान संभव है, सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक हानि हो सकती है, बजट बनाकर चलें. विदेश शिक्षा के योग बन सकते हैं. संपत्ति विवाद का सामना हो सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
बदलाव के योग हैं, लेकिन आज निर्णय न लें. बड़े जोखिम से बचें. धन हानि के योग हैं. पढ़ाई से मन भटक सकता है. विरोध की स्थिति बन सकती है. काली चीजों का दान करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
दिन सकारात्मक रहेगा, रुके कार्य पूरे होंगे. बड़ी सफलता मिल सकती है, नई साझेदारी संभव है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. नई जानकारी प्राप्त होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मांगलिक कार्य के योग हैं. कुँवारी कन्या को उपहार दें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में हानि की संभावना है, सतर्क रहें. बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है. वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है. मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई में रुकावटें आएंगी. मित्र से विवाद हो सकता है. मछलियों को आटा खिलाएं.

