By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा”…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > “संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा”…
Religion

“संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा”…

DB News
Last updated: 02/04/2026 11:23 PM
DB News
Share
7 Min Read
हनुमान जयंती पर मंदिरों में बजरंगबली का दर्शन प्राप्त करने के लिए लगी रही कतार
SHARE

देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, हनुमान मंदिरों में देखने को मिली आकर्षक फूल सज्जा, मठ-मंदिरों में पूजा, अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांण्ड का पाठ आयोजित, भक्तों ने किए भण्डारे

Source : DB News Update  

Contents
देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, हनुमान मंदिरों में देखने को मिली आकर्षक फूल सज्जा, मठ-मंदिरों में पूजा, अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांण्ड का पाठ आयोजित, भक्तों ने किए भण्डारेहनुमान जन्मोत्सव पर इन मंदिरों रही भारी भीड़पाटबाबा मंदिर जीसीएफ सिविल लाइनहनुमान मंदिर सूपाताल-रामलला मंदिर गौरीघाटहनुमान मंदिर स्नेहनगरहनुमान मंदिर रानीतालप्रयागराज लेटे हनुमान जीबागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) छतरपुरपपरा धाम हनुमान मंदिर मैहरहनुमान जयंती 2027 की तारीख भी कर लें नोटहनुमान जयंती 2027 का शुभ मुहूर्त

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Hanuman Jayanti 2026: देशभर के हनुमान मंदिरों में कलयुग के विद्यमान देवता हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा-भक्ति, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया. संस्कारधानी जाबालिपुरम् के मठ-मंदिरों में आज 2 अप्रैल 2026 को सुबह से ही हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हो गई थी. संस्कारधानी भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही थी. सुबह से प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतार में नजर आए. कहीं श्रीराम का संकीर्तन हो रहा था. कहीं हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ हो रहा था. मठ-मंदिरों के अलावा भक्तों ने जगह-जगह भण्डारे का आयोजन था, जहां प्रसाद ग्रहण करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली. ऐसी मान्यता है कि भक्तों का कष्ट हनुमान जी हर लेते हैं. बजरंगबली की कृपा का सक्षात्कार हनुमान चालीसा की यह चौपाई “संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” चरितार्थ करती है. जिसका पाठ करने मात्र से हनुमत कृपा प्राप्त होती है. हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के मंदिरों में जितनी श्रद्धा-भक्ति देखने को मिली. वही श्रद्धा देश के अन्य हनुमान मंदिरों में सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को मिली. वह चाहे मध्य प्रदेश छतरपुर जिले का बागेश्वर बाबा सरकार मंदिर हो या फिर प्रयागराज के लेटे हनुमान जी महाराज मंदिर हो, सभी जगह हनुमान जी का दर्शन प्राप्त करने वालों की भीड़ देखने को मिली.

हनुमान जन्मोत्सव पर इन मंदिरों रही भारी भीड़

पाटबाबा मंदिर जीसीएफ सिविल लाइन

यह मंदिर ब्रिटिस शासन काल में स्थापित किए जाने को प्रमाणित कर रहा है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जयंती के अवसर पर दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं. आज हनुमान जयंती के दिन मंदिर प्रांगण में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन किया गया था. यहां भण्डारा हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होता है. मंदिर में विराजमान पाटबाबा जी का दर्शन लाभ लेने के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं.

हनुमान मंदिर सूपाताल-

इस मंदिर में अखण्ड श्रीरामचरित मानस का पाठ वर्षों से चल रहा है. यहां हर मंगलवार और शनिवार के दिन भारी भीड़ देखने को मिलती है. लेकिन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाला भण्डारा और पूजा-अर्चना की गई. हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के सिद्धमंत्र पर हवन कुण्ड में आहुति दी.

रामलला मंदिर गौरीघाट

यह हनुमान मंदिर देशभर में अर्जीवाले हनुमान जी महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं. यहां सुबह से भक्तों की भीड़ देखने को मिली. मंदिर प्रांगण में सुबह से श्रद्धालु लाइन में लगकर हनुमान जी महाराज का दर्शन लाभ अर्जित कर रहे थे. बाहर चल रहे भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे. मंदिर में विराजमान हनुमान जी महाराज के सामने श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमत श्रीमंत्र का पाठ करते हुए नजर आ रहे थे.

हनुमान मंदिर स्नेहनगर

इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी. क्षेत्रीय लोग बड़ीसंख्या में पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया. हनुमान जी का दर्शन लाभ लेने के लिए जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

हनुमान मंदिर रानीताल

आकर्षक साज-सज्जा के साथ हनुमान जी का पूजा-पाठ मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया. तत्पश्चात हनुमान जी का दर्शल लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली. यहां सुबह से मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया था. जहां से श्रद्धालु हनुमान जी महाराज का दर्शन प्राप्त कर रहे थे और बाहर चल रहे भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे.

प्रयागराज लेटे हनुमान जी

प्रयागराज में लेटे हनुमान जी महाराज की फूलों  की आकर्षक सज्जा सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. यहां हनुमान जयंती  के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए मंदिर में आकर्षक फूल सज्जा की गई थी और पूजा-अर्चना की गई. 

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) छतरपुर

मध्य प्रदेश छतरपुर जिले का यह प्रसिद्ध मंदिर बाबा बागेश्वर महाराज के नाम से प्रसिद्ध है. इस मंदिर में विराजमान बाबा बागेश्वर सरकार का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी संख्या में देखी गई, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं. बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमान जी की महिमा का बखान करते हुए नजर आ रहे हैं. यह बागेश्वर धाम सरकार का यह मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा नामक गांव में स्थित है, जो खजुराहो-पन्ना मार्ग पर पड़ता है.

पपरा धाम हनुमान मंदिर मैहर

प्रयागराज की भांति पपराधाम के नाम से प्रसिद्ध लेटे हनुमान जी हैं. जहां लोग बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भी बजरंगबली का दर्शल लाभ लेने के लिए  श्रद्धालु पहुंचे और भण्डारे का आयोजन किया.

हनुमान जयंती 2027 की तारीख भी कर लें नोट

श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा पर हर साल मनाने की परंपरा है. यह पर्व 2027 में 20 अप्रैल दिन मंगलवार को है. ऐसा संयोग अगले वर्ष फिर पड़ने वाला है, जब मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. यहां बता दें  कि हनुमान जी का जन्म धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए हुआ था. उनका अवतार विशेष रूप से भगवान विष्णु के राम अवतार की सहायता के लिए हुआ था. हनुमान जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति, सेवा और निष्ठा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं.

हनुमान जयंती 2027 का शुभ मुहूर्त

20 अप्रैल 2027 को सुबह 4.51 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अप्रैल 2027 को सुबह 3.56 मिनट पर होगा. हनुमान जन्मोत्सव का चौघड़िया चर – सुबह 09:06 – सुबह 10:43, लाभ – सुबह 10:43 – दोपहर 12:20 और अमृत – दोपहर 12:20 – दोपहर 01:58 तक है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHanuman Jayanti 2026:Hanuman Jayanti 2027Hanuman Jayanti 2027 DateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हनुमान जन्मोत्सव 2026 कब है? जानें बल-बुद्धि के दाता की पूजा विधि
Next Article वैशाख माह आज 3 अप्रैल से प्रारंभ, जानें साल का सबसे पुण्यदायी माह क्यों है?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?