संजय राउत ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल पर निशाना साधा
By : DB News Update | Edited By: सुप्रिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर हमला बोला है. संजय राउत ने पूछा है कि वो नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं… जेम्स बॉन्ड.. वो कहां हैं.
दरअसल, संजय राउत मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह दो दिन से मुंबई में हैं. चुनाव का जायजा ले रहे हैं. लेकिन वे मणिपुर नहीं जा पा रहे हैं. वहां जायजा नहीं ले पा रहे हैं. राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपके वो नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं… जेम्स बॉन्ड, वो कहां हैं. वे यूक्रेन में जाकर युद्ध बंद करा रहे हैं.
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
राउत ने पीएम मोदी के यूक्रेन के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वे वहां युद्ध की भूमि पर जाकर फोटो खिंचाते हैं. वे मणिपुर की सड़कों पर चलकर दिखाएं. अपने आप को भगवान बताते हैं. भगवान सिर्फ लाशों को देख रहा है. राउत ने कहा, मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, उसके जिम्मेदार सिर्फ चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार हैं. इन लोगों की वजह से ही देश की सत्ता इनके हाथों में है.

