By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सपने में दिखने वाली ये चीजें देती हैं शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सपने में दिखने वाली ये चीजें देती हैं शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर
Religion

सपने में दिखने वाली ये चीजें देती हैं शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर

DB News
Last updated: 25/03/2026 12:06 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कई बार सपनों में हमें ऐसे संकेत मिल जाते हैं जो हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं. जानते हैं कि किन चीजों का सपना देखना जीवन में बहुत अच्छा माना जाता है.

Source : DB News Update  

Contents
कई बार सपनों में हमें ऐसे संकेत मिल जाते हैं जो हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं. जानते हैं कि किन चीजों का सपना देखना जीवन में बहुत अच्छा माना जाता है.सपने क्या हैं?हमें सपने कब आते हैं?सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभकितने तरह के होते हैं सपने

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Dream Interpretation: हिंदू धर्म में स्वप्न देखने को भी एक शुभ और अशुभ फल देने का संकेत माना गया है. स्वप्न में घटित घटनाएं कई बार सही संकेत भी दे देती हैं. ऐसी मान्यता है कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है. स्वप्न शास्त्र में हर सपने की विस्तार से व्याख्या की गई है. सपने हमें भविष्य में घटित होने वाले घटनाओं का संकेत देते हैं.

स्वप्नशास्त्र में कुछ चीजों का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. यह सपने हमें अमीर बनने का संकेत देते हैं. आइए जानते हैं कि उन सपनों के बारे में जो बताते हैं कि आप जल्द ही आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है.

सपने क्या हैं?

सपने वो तस्वीरें, विचार और भावनाएं हैं, जो नींद के दौरान हमारे दिमाग में चलती हैं. ये अक्सर हमारे ही नजरिए (First-person) से होते हैं, इन पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता और इनमें असल जिंदगी की झलक के साथ-साथ अजीबोगरीब कहानियां भी होती हैं.

हमें सपने कब आते हैं?

एक आम इंसान रात में औसतन 2 घंटे सपने देखता है. सबसे गहरे, रंगीन और असली जैसे लगने वाले सपने REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद के दौरान आते हैं. यह स्थिति आमतौर पर सुबह उठने से कुछ घंटे पहले सबसे ज्यादा होती है, इसलिए हमें सुबह के सपने अक्सर याद रह जाते हैं.

सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ

  • सपने में फल या फूल देखना शुभ संकेत होता है. यह सपना बतात है कि आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि आने वाली है.
  • सपने में पानी देखना भी शुभ माना जाता है. यह सपना संकेत देता है कि जल्द ही आपकी सारी ईच्छाएं पूरी होने वाली हैं.
  • सपने में मंदिर देखना बहुत ही शुभ होता है. यह सपना बताता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा.
  • सपने में सोना देखना धन प्राप्ति का संकेत है. यह सपना बताता है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं. उनकी कृपा से आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. इतना ही नहीं आपको पुराना फंसा धन भी मिलने की संभावना है.
  • सपने में सांप देखना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप सपने में सांप को अपने बिल के पास जाते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जल्द कहीं से धन मिलने वाला है.
  • सपने में जलता हुआ दीपक दिखना भी बहुत शुभ होता है. यह संकेत देता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और आपको आर्थिक लाभ होगा.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कानों की बाली दिखने का सपना बहुत अच्छा होता है. ये सपना संकेत देता है कि आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को अंगूठी पहने हुए देखना भी बहुत शुभ होता है. यह सपना बताता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है और आपको कोई आर्थिक समस्या नहीं होगी.
  • सपने में खुद को दूध पीते हुए देखने का मतलब है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं. दूध पीने का सपना घर में आने वाली समृद्धि का संकेत देता है.
  • गुलाब और कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय है. अगर आप सपने में इन फूलों को देखते हैं तो समझ लें कि मां लक्ष्मी की कृपा से आपके धन भंडार भरने वाले हैं.

कितने तरह के होते हैं सपने

सजीव सपने (Lucid Dreams): जब आपको सपने के अंदर ही एहसास हो जाए कि आप सपना देख रहे हैं.
स्पष्ट सपने (Vivid Dreams): जो उठने के बाद भी बिल्कुल असली जैसे महसूस हों.
बुरे सपने (Nightmares): वो भयंकर सपने जो डर के मारे आपको नींद से जगा दें.
बार-बार आने वाले सपने (Recurring Dreams): एक ही तरह की कहानी वाला सपना जो कई दिनों या महीनों तक आए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNEWSUPDATe.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDream Interpretation
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह?
Next Article जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?