पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने ही बिछाए जाल में फंसता नजर आ रहा है. अब भारत उसके लिए एयरस्पेस बंद करने की तैयारी में है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत सरकार तटस्थ है. भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान का सिरदर्द बढ़ाने की तैयारी कर ली है. पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. भारत इसका करारा जवाब देने की तैयारी में है. भारत अब पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर सकता है. इसके साथ ही पानी के रास्ते पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है.
भारत यदि पाकिस्तान का अपना एयरस्पेस बंद किया तो पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा. पाकिस्तान की एयरलाइंस का रास्ता लंबा हो जाएगा. पाकिस्तान की फ्लाइट्स एयरस्पेस बंद होने से पहले ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए चीन के हवाई रास्ते से जा रही हैं.
हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने लगातार पांचवें दिन सीजफायर को तोड़ा. पाकिस्तान ने बारामूल समेत कई जगहों पर गोलीबारी की. उसने तुतमारी और रामपुर सेक्टर में भारत की चौकियों को निशाना बनाया. भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया.

