By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सामाजिक- राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर गलत आरोप लग सकता है., पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सामाजिक- राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर गलत आरोप लग सकता है., पढ़ें आज का राशिफल
Religion

सामाजिक- राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर गलत आरोप लग सकता है., पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:34 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : आज 26 अप्रैल 2025,  शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : आज 26 अप्रैल 2025,  शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26 अप्रैल 2025, शनिवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26 अप्रैल 2025, शनिवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप धैर्य और बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. परिवार में आपकी संबंध बेहतर होगा. आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. प्रयास कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी भी मिल सकती है. छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त रहेंगे. आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज किसी से वाहन या धन उधार नहीं लेना चाहिए नुकसान हो सकता है. आपको किसी से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे उन्हें बुरा लगे, बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी को संयमित रखें. लव लाइफ में कल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, भाग्य का साथ कम मिलेगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन वाला रहेगा. परिवार में चल रही समस्याओं से आप पर हावी रह सकता है. आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. आप कुछ समय अपने बच्चों से बातचीत में बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. मन में चल रही उथल-पुथल के कारण आपको अपने कार्य पूरे करने में परेशानी होगी. अधिकारी वर्ग का अहयोगपूर्ण व्यवहार भी आपको निराश करेगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा है. साझेदारी में कोई काम शुरू करेंगे तो फायदे में रहेंगे. जो लोग सामाजिक अथवा राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है. आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. सेहत के मामले में भी आपको आपको अपना ध्यान रखना होगा. आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको फोन के ज़रिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

धन और कारोबार के मामलों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कारोबार में आपको बेहतर मुनाफा मिलेगा. लेकिन सलाह है कि शेयर के कारोबार में रिस्क लेने की गलती न करें. कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से आपको बचना चाहिए. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं, पढ़ाई लिखाई के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत होगी. आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन कन्या राशि के लिए नए संपर्कों से लाभ लेकर आया है. आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा और प्रोजेक्ट में भाग ले सकते हैं. सलाह है कि आज आपको अपने व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाते रहना चाहिए इससे आप लाभ और उन्नति का अवसर पाएंगे. आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा. पार्टी उत्सव में आप शामिल हो सकते हैं. आप छोटे बच्चे आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे. लंबे समय से रुका हुआ कोई व्यावसायिक कार्य पूरा हो सकता है. आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा. बिजनस में आपको कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मौज-मस्ती कर सकते हैं. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जब आपको अपना रुका हुआ पैसा मिलेगा तो आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप खूब खर्च करेंगे, लेकिन सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद के पल बिताएंगे. आपके परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है. आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आसानी से मिलता नजर आ रहा है. किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं. आपको अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर पूरा ध्यान देना होगा.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर रहने वाला है. काम की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी. अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा उनके खोने या चोरी होने की आशंका बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य को नई नौकरी या उन्नति मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा. कोई भी काम भाग्य पर न छोड़ें, अन्यथा उसे पूरा करने में परेशानी होगी.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे और आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. अविवाहित लोगों की पार्टनर की तलाश ख़त्म हो सकती है, क्योंकि उनकी मुलाकात अपने प्रेमी से हो सकती है. किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बन सकती है. अगर आप किसी व्यावसायिक योजना को लेकर चिंतित हैं तो उनमें पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन ख़ुशी भरा रहने वाला है. लव लाइफ में आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको अपने प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है और आप अपने साथी के प्रति समर्पित दिखाई देंगे. व्यापार में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आप उनसे बेवजह झगड़े में पड़ सकते हैं और ऑनलाइन पैसा कमाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा उनके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article पहलगाम हमले के एक और आतंकी का घर IED ब्लास्ट कर उड़ाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?