पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सरकार और सुरक्षाबल दोनों एक्शन मोड में हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Terrorist’s house demolished: पहलगाम हमले के बाद पिछले 48 घंटों में कुल 6 आतंकवादियों के घरों को मिट्टी में मिला दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बल एक्शन मोड पर है. पुलवामा में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को सुरक्षा बलों ने तोड़ दिया है. हाल ही में घाटी में सक्रिय दो और आतंकियों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था. जून 2023 से लश्कर के आतंकी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला घर सुरक्षा बलों ने आईईडी से उड़ा दिया. वह पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है.
एक और कार्रवाई में 2 साल पहले लश्कर में शामिल हुए शाहिद अहमद का घर शोपियां के चोटीपोरा इलाके में विस्फोट से उड़ा दिया गया.
मिट्टी में मिलाए गए आतंकियों के घर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुलगाम के क्विमोह में सुरक्षा बलों ने 25 अप्रैल की रात में ज़ाकिर गनी के तीसरे घर को ध्वस्त कर दिया, जो 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों के अब तक कुल 6 घरों को उड़ा दिया गया है.

