शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का अपना महत्व होता है. लेकिन स्वयंभू सिद्धपीठ गुप्तेश्वर महादेव का पूजन करने का एक अलग महत्व है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan 2025: महारुद्राभिषेक से देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का एक मात्र ऐसा उपाय है. जिससे जीव को मनचाहा फल मिलता है. सावन के पवित्र माह में एक बार महारुद्राभिषेक जरूर कराना चाहिए. सावन में भगवान शिव से मांगी गई समस्त मनोकामनाएं शीघ्रता से पूर्ण होती है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा प्रसिद्ध स्थान है, जहां देशभर से लोग दर्शन और पूजन करने आते हैं. यहां भगवान श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का उपलिंग जो विराजमान हैं. यहां का उपलिंग स्वयंभू भगवान श्री गुप्तेश्वर के नाम से जाने जाते हैं. जिनका हर वर्ष सावन माह में एक विशेष श्रृंगार किया जाता है. सावन के पहले दिन भगवान गुप्तेश्वर महादेव का श्री विनायक श्रृंगार किया गया. जिनका दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. इस माह श्री गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा फल प्राप्त होगा.
सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने का अपना महत्व
सावन माह में रुद्राभिषेक करने से साधक में शिवत्व रूप सत्यं शिवम सुन्दरम् का उदय होता है. उसके बाद शिव के शुभाशीर्वाद से समृद्धि, धन-धान्य, विद्या और संतान की प्राप्ति के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
ज्योतिष के अनुसार बताया गया है कि रुद्राभिषेक करने से सभी देवों के अभिषेक करने का फल मिलता है. रुद्राभिषेक में सृष्टि की समस्त मनोकामनायें पूर्ण करने की शक्ति है. अतः अपनी आवश्यकता अनुसार अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक करके प्राणी इच्छित फल प्राप्त कर सकता है.
इन वस्तुओं से शिव का महारुद्राभिषेक करने से मिलता है फल
- • दूध : घर का वातावरण सुखद और पवित्र रहने के लिए
- • दही : पारिवारिक कलह और अचानक नुकसान से बचने के लिए
- • शहद : विद्या प्राप्ति के लिए
- • शक्कर : खुशहाली के संचार के लिए
- • नारियल पानी : शत्रु प्रभाव व प्रेत बाधा दूर करने के लिए
- • भस्म : शत्रुओं के विनाश लिए
- • वर्षा जल : नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए
- • गन्ने का रस : लक्ष्मी प्राप्ति के लिए
- • गंगा जल : ग्रहों द्वारा उत्पन्न दोष दूर करने के लिए
- • भांग :सुखद स्वास्थ की प्राप्ति के लिए
- • घी :कारोबार में अड़चनें दूर करने के लिए
महारुद्राभिषेक के शुभ फल
- • घर – संपत्ति की प्राप्ति होती है.
- • शत्रुओं का साया समाप्त होता है.
- • समाज में मान – सम्मान की प्राप्ति होती है.
- • दुखों का अंत होता है.
- • लक्ष्मी का वास घर में सदैव बना रहता है.
जन्म राशि के अनुसार रुद्राभिषेक
ज्योतिषाचार्य की मानें तो जन्म राशि के अनुसार रुद्राभिषेक से सुख समृद्धि एवं ग्रह बाधाओं की मुक्ति पा सकते हैं. शिव के रूद्र रूप के पूजन और अभिषेक करने से जाने-अनजाने होने वाले पापाचरण एवं जीवन में कष्ट, अभाव, व्यवधान, स्वास्थ्य, कॅरियर, धन आदि की बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो राशी के अनुसार रुद्राभिषेक करके जीवन में सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

