केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहां हैं, यह जानकारी सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं आई है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Sushila Karki Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे बैन के बाद Gen-Z ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. पीएम केपी शर्मा का सिंहासन हिलाकर रख दिया है. सियासत की पूरी तस्वीर बदलकर रख दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. जिसके कारण अब नए पीएम बनाए जाने की चर्चा भी चल रही है. लेकिन सत्ता अब किसके हाथों में जाने वाली है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्योंकि नेपाल पीएम की रेस में चार नाम सामने आए हैं. इसमें पहला नाम पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की है. प्रधानमंत्री पद को लेकर एक वर्चुअल बैठक हुई है. इससे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है.
‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर करीब चार घंटे की एक वर्चुअल मीटिंग हुई. इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति जताई है. वे चाहते हैं कि सुशीला नेपाल की कमान संभालें.
प्रधानमंत्री पद के लिए ये नाम भी चर्चा में
प्रधानमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया आसान नहीं होगी. अगर सुशीला सहमत होती हैं तो उन्हें पहले नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल और इसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मिलकर मंजूरी लेनी होगी. सुशीला इसके बाद ही पीएम पद को संभाल सकेंगी. सुशीला के अलावा कई नाम प्रधानमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं. अन्य संभावित नामों में कुलमन घीसिंग, सागर ढकाल और हरका संपांग हैं.

