जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोग मारे गए. घटना बैसरन घाटी की है. यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है. इस हमले में टूरिस्ट के शव के पास बैठी युवक की पत्नी बेसुध हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने हनीमून मनाने गए जोड़े से पहले युवक का नाम पूछा, इसके बाद उसे गोली मार दी. यह देखकर युवक की पत्नी बेसुध हो गई. जबकि आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले.
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है. मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक है, जबकि दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं. बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं.
आतंकवादियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है जो सेना और पुलिस जैसी वर्दी में थे. सभी के पास AK-47 और अन्य हथियार थे.

पहलगाम में हमले के बाद क्षेत्र में ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. पर्यटकों को कश्मीर से जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई और तलाशी अभियान जारी है. कल बैसारन वन क्षेत्र में हुए आंतकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं.

