By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हनुमान जी की पूजा से दूर होंगे सारे कष्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > हनुमान जी की पूजा से दूर होंगे सारे कष्ट
Religion

हनुमान जी की पूजा से दूर होंगे सारे कष्ट

DB News
Last updated: 28/10/2025 1:01 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

आज 28 अक्टूबर को मंगलवार के दिन शुभ योगों में अंजनी पुत्र हनुमान की पूजा की जाएगी. 27 अक्टूबर को हुए मंगल गोचर होने के बाद पहली पूजा.

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: सुप्रिया

Contents
आज 28 अक्टूबर को मंगलवार के दिन शुभ योगों में अंजनी पुत्र हनुमान की पूजा की जाएगी. 27 अक्टूबर को हुए मंगल गोचर होने के बाद पहली पूजा.आज मंगलवार के दिन कई शुभ योगमंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 पंचांगहनुमान जी की पूजा विधि हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti) 

Mangalwar Hanuman Puja: हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमानजी महाराज को कलयुग में कष्ट हरता के रूप में मान्यता है. मंगलवार का दिन अंजनी पुत्र हनुमान जी के नाम समर्पित है. हनुमान जी को ग्रहों के सेनापति मंगल को माना गया है. मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. क्योंकि इस दिन पूजा, व्रत और उपायों को करने से मंगल ग्रह से भी मंगलकारी फल प्राप्त होते हैं.

वैसे तो भगवान हनुमान की पूजा के लिए प्रत्येक मंगलवार का दिन शुभ होता है. लेकिन आज 28 अक्टूबर का दिन की पूजा कई मायनों में खास है. आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना बहुत शुभ रहने वाला है.  क्योंकि ज्योतिष गणना के मुताबित आज ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है.

आज मंगलवार के दिन कई शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बीते दिन यानी 27 अक्टूबर को मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में हुआ है. वृश्चिक राशि में प्रवेश कर मंगल कई राशियों को शुभ फल प्रदान कर रहे हैं. वहीं आज मंगलवार 28 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग, सुकर्मा योग और रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसमें रामभक्त हनुमान की पूजा करने का विशेष महत्व है. मंगलवार के दिन पूजा-अर्चना करने से मंगल दोष से शांति, कष्टों से मुक्ति, शत्रुओं से छुटकारा, कर्ज और रोग से मुक्ति जैसी कई समस्याएं दूर होती है.

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 पंचांग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज 28 अक्टूबर 2025 को मंगलवार का दिन रहने वाला है. आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.42 से दोपहर 12.27 तक है. राहुकाल दोपहर 2.52 से शाम 4.15 तक रहेगा. सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा धनु राशि में हैं. आज के दिन सूर्य देवता को उषा अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हो गया है. इसके अलावा आज कोई विशेष त्योहार नहीं है.

हनुमान जी की पूजा विधि

  • प्रातःकाल स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें.
  • पूर्व दिशा की ओर मुख करके ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जप करते हुए पूजा और व्रत का संकल्प लें.
  • एत वेदी तैयार कर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र को लाल कपड़े के ऊपर स्थापित करें.
  • दीपक जलाएं और गंगाजल से छिड़काव करें.
  • हनुमान जी को लाल चंदन, सिंदूर, फूल, फल, मिठाई, गुड़-चना भोग और चमेली का तेल जैसी सामग्रियां अर्पित करें.
  • हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.
  • आखिर में हनुमान जी की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें.

 

हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti)

 

आरती कीजै हनुमान लला की।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे।

रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी।

संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए।

लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।

जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे।

सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।

आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे।

अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे।

दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।

जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई।

आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।

तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै।

बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMangalwar Hanuman PujaMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सूर्य को अर्घ्य देने देने के लिए नदी-तालाब के तट पर लगी भीड़
Next Article निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाएं-यादव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?