By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हिंसा की आग में झुलस रहा मणिपुर, सरकार से NPP ने वापस लिया समर्थन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > हिंसा की आग में झुलस रहा मणिपुर, सरकार से NPP ने वापस लिया समर्थन
National

हिंसा की आग में झुलस रहा मणिपुर, सरकार से NPP ने वापस लिया समर्थन

DB News
Last updated: 30/11/2025 10:46 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों में भी तोड़फोड़ की है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों में भी तोड़फोड़ की है.मीडिया में मणिपुर के हालात

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा है. इसी बीच नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने रविवार को यह दावा किया कि एन बीरेन सिंह सरकार इस पूर्वोत्तर राज्य में संकट का समाधान करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह से नाकाम रही. बता दें कि विगत दिनों 3 महिला और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी है. जिसके कारण भाजपा सरकार में शामिल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने समर्थन वापसी की घोषणा कर दी है. दावा किया जा रहा है कि समर्थन वापसी से सरकार के स्थायित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भाजपा के पास अपने 32 विधायकों के साथ सदन में पूर्ण बहुमत है.

मीडिया में मणिपुर के हालात

  • जिरीबाम जिले में उग्रवादियों द्वारा तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हत्या कर दिये जाने से आक्रोशित लोगों ने 16 नवंबर को राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था. उसके बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था.
  • शव की तस्वीर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद रविवार को जिरीबाम में फिर से तनाव भड़क गया. रविवार रात को गुस्साई भीड़ ने जिरीबाम में कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों को जला दिया.
  • एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंत्रियों और विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाली भीड़ में शामिल 25 लोगों को इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुछ हथियार और गोला-बारूद, मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
  • असम राइफल्स, बीएसएफ और कमांडो सहित राज्य बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए शनिवार और रविवार को कई राउंड आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं, जिसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए.
  • कुकी-जो जनजाति के एक प्रमुख संगठन, स्वदेशी जनजातीय नेताओं के मंच (आईटीएलएफ) ने रविवार रात कहा कि जिरीबाम में शनिवार रात कम से कम पांच चर्च, एक स्कूल, एक पेट्रोल पंप और आदिवासियों के 14 घरों को प्रतिद्वंद्वी समुदाय के हमलावरों ने जला दिया.
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों के नेतृत्व में सेना, असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ, मणिपुर पुलिस समेत राज्य कमांडो ने रविवार रात राजधानी इंफाल और उसके बाहरी इलाकों में फ्लैग मार्च किया.
  • कुछ मंत्रियों सहित भाजपा के 19 विधायकों ने बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखा है.
  • मैतेई समुदाय की संस्था कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है.
  • मणिपुर सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) वापस लेने का आग्रह किया है. हिंसा की वजह से केंद्र ने 14 नवंबर को इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, जिरीबाम, कांगपोकपी और बिश्नुपुर जिलों के सेकमाई, लामसांग, लामलाई, जिरीबाम, लीमाखोंग और मोइरांग पुलिस थाना इलाकों में AFSPA लगा दिया था.
  • 10. मणिपुर के हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने नागपुर में अपनी रैली रद्द कर दी थी और वापस दिल्ली आ गए थे. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) प्रमुख अनीश दयाल को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा जा सकता है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateManipur ViolencePMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मेष, सिंह, कुंभ, मीन राशि वाले आज रहें सर्तक, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की मौत पर पवन कल्याण चिंतित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?