Cloud burst in Himachal: हिमाचल प्रदेश में अब बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. यहां निरमंड, मंडी और कुल्लू में बादल फट गया है. इस वजह से भारी तबाही हुई है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया
Cloud burst in Himachal: बारिश ने अब हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा दी है. यहां कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फट गए हैं. बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. करीब 40 लापता बताए जा रहे है. मंडी में एक शव मिला है, जबकि 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इससे पहले असम और केरल में भी तबाही की भयंकर तश्वीर देखने को मिली थीं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
जयराम ठाकुर ने जताया दुख
विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीती रात भारी बारिश के कारण जिला मण्डी के थलटूखोड़ के समीप राजमण गांव में जानमाल की क्षति और निरमंड के अंतर्गत समेज, बागीपुल क्षेत्रों में कई भवन एवं मकान बहने तथा कई लोगों के लापता होने वाली खबर सुनकर मन बहुत दुखी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा लापता लोग सकुशल हों. दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूं.

