By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 3 पौधे लगाने मात्र से जीवन में आएंगे कई चमत्कारी बदलाव!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > 3 पौधे लगाने मात्र से जीवन में आएंगे कई चमत्कारी बदलाव!
Religion

3 पौधे लगाने मात्र से जीवन में आएंगे कई चमत्कारी बदलाव!

DB News
Last updated: 19/03/2026 10:24 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सही दिशा में लगाना होगा शुभ, शास्त्र में कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो आपके घर में सजावट के साथ ही सुख-शांति भी प्रदान करेंगे.

Source : DB News Update

Contents
सही दिशा में लगाना होगा शुभ, शास्त्र में कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो आपके घर में सजावट के साथ ही सुख-शांति भी प्रदान करेंगे.1. सफेद पलाश2. बांस के पौधे3.तुलसीकांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहिएये रहते हैं शुभ

By- पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By- Supriya

3 Lucky Plants : पौधों हमारी लाइफ में काफी अहम भूमिका निभाते हैं. कुछ पौधे हमें फल देते हैं, कुछ फूल देते हैं, लेकिन हम पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, खराब वायु को अवशोषित कर शुद्ध हवा देते हैं. पौधों को घर में हरियाली और सजावट के तौर पर भी लगाया जाता है, जो आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो आपके घर में सजावट के साथ ही सुख-शांति भी प्रदान करेंगे. कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें लगाकर घर में समृद्धि आती है. धन की कमी होने पर ये पौधे माता लक्ष्मी के समान कृपा बरसाते हैं. अशांति होने पर घर में शांति का माहौल बनाते हैं. निगेटिव एनर्जी को दूर भगाकर पॉजीटिव एनर्जी का संचार करते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में, जबलपुर गौरीघाट निवासी ज्योतिषी एवं वास्तुविद पंडित प्रदीप मिश्रा से.

1. सफेद पलाश

यदि आप धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको यह पौधा जरूर लगाना चाहिए क्योंकि सफेद पलाश को शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि यह फूल धन की देवी माता लक्ष्मी को काफी प्रिय है और इसे अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं, इसलिए आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो लक्ष्मी आपके घर में हमेशा रहेंगी. ध्यान रहे इस पौधे को लगाने के लिए बड़े गमले का उपयोग करें.

2. बांस के पौधे

इस पौधे को तरक्की का पौधा कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यह जैसे-जैसे बड़ा होता है आपकी तरक्की भी बढ़ती जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के लॉन या बरामदे में लगाना चाहिए. इसके अलावा आप इस पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं. बांस के पौधे को लगाने के बाद आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

3.तुलसी

इस पौधे के बारे में भला कौन नहीं जानता. लगभग घरों में हमें तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है. इसको लेकर मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी पूजा की जाती है, उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है.

कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहिए

कैक्ट्स – वास्तु के अनुसार घर में कांटे वाले पौधे नहीं होने चाहिए. इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों में से दूध निकलता हो उन्हें भी घर में लगाने सेनकारात्मक ऊर्जा फैलती है और बीमारियां फैसले की संभावना बनी रहती है.

बोनसाई का पौधा – वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में लगाने से भाग्योदय में बाधाएं आने लगती हैं और आर्थिक हालत भी तंग रहती है.

इमली और मेहंदी – ऐसा माना जाता है कि इनके पेड़ों पर नकारात्मक शक्तियां निवास करतीं हैं. इसलिए घर में इनके पौधे लगाया या पेड़ होना अशुभ मानाजाता है.

डेड प्लांट्स – डेड प्लांट्स (मरे हुए पौधे) घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है. इसके अलावा ऐसे पौधे ऑक्सीजन छोड़ने की जगह लेते हैं और बदले में कार्बन डाइआक्साइड छोड़ते हैं जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है.

ये रहते हैं शुभ

केले का पेड़ – वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ ईशान कोण में यानी पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए. इस पेड़ के प्रभाव से मन शांत रहता है. इसके प्रभाव से घर में शांति और सुख बढ़ता है.

आंवला – आंवला के वृक्ष पर सभी देवताओं का वास है. घर में आंवले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए. इससे हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं और घर का हर तरह का कष्ट निवारण हो जाता है.

अशोक – इस पेड़ को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. इससे हर तरह का दोष खत्म होता है. नकारात्मकता और पैसों की कमी दूर होती है. यह पौधा घर पर लगाने से शुभ परिणाम देता है.

फूलदार पौधे – गुलाब, चंपा व चमेली के अलावा फूलदार पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है इससे मानसिक तनाव दूर रहता है और घर में सकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मध्य प्रदेश सरकार का उर्जा सेक्टर पर ज्यादा जोर
Next Article बारबाडोस से दिल्ली के लिए ट्रॉफी के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?