टीम इंडिया बराबाडोस से दिल्ली के लिए रवाना, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है.
Source : MEDIA
By: DB News update | Edited By: Prince
Team India T20 world cup 2024 :टीम इंडिया को लेने के लिए स्पेशल फ्लाइट बारबाडोस पहुंच गई है और अब खिलाड़ी रवाना भी हो गई है. इसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल समेत तमाम खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया. रोहित और सूर्या ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की.
दरअसल रोहित और सूर्या के साथ-साथ मोहम्मद सिराज ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. वे टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे है.चहल ने भी ट्रॉफी के साथ अपनी शेयर की है. वे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट में बैठ गए हैं.अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए फाइनल में तूफानी प्रदर्शन किया था. वे पूरे टी20 विश्व कप के दौरान लय में दिखे थे. अर्शदीप अपनी फैमिली के साथ फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं.
लैंड हुई भारतीय टीम
आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में लैंड हो गई है। फैंस ने उनको चारों तरफ एयरपोर्ट पर घेर रखा था। सभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बाहर निकले का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से वापस लौटे हैं। बारबाडोस में चक्रवात की वजह से बीसीसीआई को खिलाड़ियों के लिए स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करनी पड़ी।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. शनिवार 29 जून को टूर्नामेट का फाइनल मैच खेला गया था. बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से उड़ानो पर रोक लगाने का फैसला लिया गया था. पूरी भारतीय टीम पिछले तीन दिन से होटल के कमरे में भारत वापसी का इंतजार कर रही थी. कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए फैंस को वापस लौटन की खुशखबर दी.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. शनिवार 29 जून को टूर्नामेट का फाइनल मैच खेला गया था. बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से उड़ानो पर रोक लगाने का फैसला लिया गया था. पूरी भारतीय टीम पिछले तीन दिन से होटल के कमरे में भारत वापसी का इंतजार कर रही थी. कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए फैंस को वापस लौटन की खुशखबर दी.
टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. खराब शुरुआत के बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 176 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी और जीत के लिए 30 बॉल पर 30 रन की जरूरत थी. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच का पलट दिया. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका क 169 रन पर रोक 7 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की.
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस
दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का शाही वेलकम करने के लिए फैंस पहुंच गए हैं। तमाम फैंस एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंची है।
साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल मैच को 7 रन से जीता था। इस जीत ने भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है। 13 साल बाद भारत ने कोई वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले टीम 2011 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम ने जीती है आईसीसी की ट्रॉफी
भारतीय टीम ने करीब 11 साल बाद किसी आईसीसी खिताब को जीता है, वहीं 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम ने पहली बार ऐसा किया है, जब पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच नहीं हारा है। फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को एक कड़ाकेदार मुकाबले में 7 रन से हराने में सफलता हासिल की थी। टीम ने 29 जून को भी खिताब जीत लिया था, लेकिन भयंकर बारिश और तूफान के कारण वापसी में देर लगी। लेकिन अब कुछ ही घंटे बाद ट्रॉफी घर आ जाएगी और इसके आप देख भी सकेंगे।

