MP Ladli Bahna Yojana: रक्षाबंधन 2024 पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 'लाडली बहना योजना' के तहत महिलाओं को 1250 रुपये के ऊपर 250 रुपये और देने जा रही है, ताकि महिलाएं राखियां और मिठाई खरीद सके.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि 10 अगस्त को सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में एक साथ 1500 रुपये आने वाले हैं. 1250 रुपये योजना की राशि है, जबकि 250 रुपये बहनों को रक्षाबंधन की राखी और मिठाई खरीदने के लिए हैं.
सीएम ने गाया गीत
यह ऐलान सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक कार्यक्रम के दौरान किया. इस मौके पर उन्होंने रक्षाबंधन का एक गीत “फूलों का तारों का, सबका कहना है… एक हजारों में मेरी बहना हैं” भी गाया.
17 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे आभार और उपहार कार्यक्रम
सीएम डा. मोहन यादव आज चित्रकूट में आयोजित लाडली बहना आभार और उपहार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. वहीं, प्रदेश के 10 जिलों, सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में यह कार्यक्रम अगले 17 दिनों में आयोजित किए जाएंगे.

