तीसरे अमृत स्नान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन से लेकर होल्डिंग एरिया बनाए हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद मेला प्रशासन अब सतर्क हो गया और बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारी में जुट गया है. बसंत पंचमी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है.
3 फरवरी को बसंत पंचमी हैं. इस दिन भी महाकुंभ में स्नान करने का बहुत पुण्य माना जाता है. ऐसे में तीसरे अमृत स्नान को लेकर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन से लेकर होल्डिंग एरिया बनाए हैं. इसके साथ ही अमृत स्नान पर आने वाली भीड़ को देखते हुए वीआईपी पास रद्द कर दिए गए हैं. इसके साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी इंतज़ाम किए गए हैं.
पांच नए लोगों की तैनाती
महाकुंभ में बसंत पंचमी की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. बंसत पंचमी के दृष्टिगत कुछ और अधिकारियों को किया गया महाकुम्भ में पोस्ट किए गए हैं. बसंत पंचमी को देखते हुये लगाये गए एसपी-एएसपी, 4 आईपीएस और 3 एएसपी लगाये गये हैं.

