तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा को समाप्त कर पीएम मोदी बुधवार (12 फरवरी) को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वहां वे डोनाल्ड ट्रंप से दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में पहली बार मुलाकात करेंगे.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
PM Modi visit to France : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए सोमवार (10 फरवरी) को पेरिस पहुंच चुके हैं, जहां पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे. भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की इस तीन दिवसीय यात्रा में एआई से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी.
अपने तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (12 फरवरी) को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रंप से उनके दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में पहली बार व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे.
देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस भी रहा युवाओं के नाम
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस भी युवाओं के नाम रहा. इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार तिरंगा फहराया. इस दौरान पहली बार लाल किले से वंदे मातरम की गूंज भी सुनाई दी.
पीएम मोदी की बड़ी घोषणाएं
AI की ट्रेनिंग: अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए देशभर में अभियान चलाया जाएगा.
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.
सिविल डिफेंस में सुधार: देश की बदलती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग और क्षमता को आधुनिक बनाया जाएगा.
खेल प्रतिभाओं की खोज: गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के बीच खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा.
सेमीकंडक्टर उत्पादन: अगले 1 से 2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है.
परमाणु ऊर्जा: 2047 तक देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता 100 GW करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले 6-7 साल में 5 नए परमाणु रिएक्टर शुरू करने की योजना है.
भाषण में किन शब्दों का हुआ ज्यादा प्रयोग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में देश के भविष्य और युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही. उनके संबोधन में ‘विकसित भारत 2047’, ‘वंदे मातरम’, ‘आत्मनिर्भरता’, ‘युवा शक्ति’ और ‘संकल्प’ जैसे शब्द सबसे ज्यादा बार सुनाई दिए.
पीएम मोदी ने अपने भाषण को पूरी तरह युवाओं और 2047 के लक्ष्य पर केंद्रित रखा. उन्होंने बार-बार ‘विकसित भारत 2047’ को दोहराया. उन्होंने कहा कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना ही हमारा लक्ष्य है.
‘वंदे मातरम’ का भी विशेष जिक्र हुआ. इस साल राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे हो रहे हैं और पहली बार लाल किले पर इसे पूर्ण रूप से गाया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने पर भी जोर रहा. उन्होंने सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में देश के आत्मनिर्भर होने की बात कही.
सबसे ज्यादा जोर ‘युवा शक्ति’ पर था. पीएम ने ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत’ का आह्वान किया उन्होंने ‘शक्ति की सप्त धारा’ और ‘बड़ा सोचो, बड़ा संकल्प लो’ का संदेश भी दिया
पीएम ने और क्या-क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि देश में उद्यमिता तेजी से बढ़ रही है. आज देश में 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं और युवा खुद रोजगार पैदा कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया, ‘2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। युवा इस दिशा में काम कर रहे हैं और नौकरियां भी बना रहे हैं. सरकार ने 1 लाख करोड़ का फंड घोषित किया है. मैं उनसे कहना चाहता हूं, सपने लेकर आइए, हम आपको किसी संसाधन की कमी महसूस नहीं होने देंगे.’
1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग देंगे-पीएम
सरकार के तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. भारत में हाल ही में हुए एआई समिट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में एआई समिट आयोजित किया. आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के युवाओं के लिए घोषणा करना चाहता हूं कि हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग देने का काम करेंगे ताकि हमारे देश के युवा एआई के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखें. इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की बात भी कही.
