By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आज भी जारी रहेगा लोकसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > आज भी जारी रहेगा लोकसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम
National

आज भी जारी रहेगा लोकसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम

DB News
Last updated: 12/04/2026 10:40 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है, कल पीएम मोदी सहित 266 सांसदों ने शपथ ग्रहण की थी.

Source : DB News Update

Contents
18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है, कल पीएम मोदी सहित 266 सांसदों ने शपथ ग्रहण की थी.NDA के उम्मीदवार को आज 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा.प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद ने ली शपथकैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथसदस्यों को दिलाई जाएगी शपथपरंपरा के तहत लोकसभा सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को किया संबोधितपीएम मोदी ने युवा सांसदों के सदन में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। आज भी लोकसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी रहेगा. कल पीएम मोदी सहित 266 सांसदों ने शपथ ग्रहण की थी. बाकी सांसद आज शपथ लेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज स्पीकर के नाम का ऐलान करेगा. नाम तय करने के लिए सोमवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने मीटिंग की है. दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है.

NDA के उम्मीदवार को आज 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा.

इसलिए NDA के उम्मीदवार को आज 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा. नामांकन दाखिल होने के बाद कल स्पीकर का चुनाव किया जाएगा. कहा जा रहा है कि एनडीए की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला के नाम का चयन किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद ने ली शपथ

बता दें प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की है। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में सदन ने शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मौन रखा। इसके बाद नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण की।

ज्ञात हो, नई संसद में पहले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने महताब को सहयोग करने के लिए पैनल भी तय किया था। इसमें कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू, राधा मोहन सिंह, फगन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय का नाम शामिल था। इन्हें प्रधानमंत्री के बाद शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन विपक्षी सदस्यों कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू और सुदीप बंदोपाध्याय शपथ के समय सदन में उपस्थित नहीं थे। बाकी तीनों पैनल सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित एक-एक कर सबने शपथ ली। कैबिनेट के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद अल्फाबेटिकल क्रम में राज्यों के सासंदों को शपथ दिलायी जा रही है। सबसे पहले आंध्र प्रदेश से सांसदों ने शपथ ग्रहण की। ज्यादातर मंत्रियों ने अपने राज्य की भाषा में शपथ ली।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष ने शोर किया। इस दौरान विपक्ष के नेता नीट-नीट शेम-शेम के नारे लगाने लगे। हाल ही में नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने के मुद्दे से राजनीति गरमा हुई है। सदन की शुरुआत में विपक्ष के नेता हाथ में संविधान लिए हुए विरोध करने लगे।

सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

आज और कल सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जिस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री का वक्तव्य होगा। पहला सत्र 3 जुलाई तक है और इसके थोड़े दिनों के ब्रेक के बाद बजट सत्र आयोजित किया जाएगा।

परंपरा के तहत लोकसभा सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

परंपरा के तहत प्रधानमंत्री ने आज सुबह मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार सर्वसम्मति के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बहुमत से बनती है, लेकिन संसद सर्वसम्मति से चलती है।

पीएम मोदी ने युवा सांसदों के सदन में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री ने नए और खासकर युवा सांसदों के सदन में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर विकसित भारत 2047 और देश के लोगों की आकांक्षाओं पूरा करने का है। देश में दूसरी बार है जब एक सरकार को लगातार तीसरी बार लोगों ने सेवा का अवसर दिया है। वे अपेक्षा करते हैं कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

अब कल लोकसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में चर्चा होगी, जिसका उत्तर प्रधानमंत्री देंगे। लोकसभा का पहला सत्र पूरा होने के बाद कुछ दिनों के अंतराल में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त मंत्री वित्त वर्ष 24-25 के लिए बजट पेश करेंगी।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article फिलिस्तीनी शख्स को इजराइली सेना की जीप पर बांधकर घुमाने वाला वीडियो वायरल, एक्शन की तैयारी में आईडीएफ
Next Article इमजेंसी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पलटवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?