25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्ष गांठ होने जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को प्रोटेम स्पीकर ने 266 सांसदों को शपथ दिलाई। लेकिन, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्ष गांठ होने जा रही है। ऐसे में यह दिन देश के लिए “काला धब्बा” है। प्रधानमंत्री के इस आरोप पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज जरूर से ज्यादा बोला है। इस कहते हैं, रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया।
भाजपा विपक्ष का प्रदर्शन रहा अच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद संसद सत्र का आगाज होने जा रहा है। इस बार विपक्ष का पलड़ा केंद्र की सत्ताधारी भाजपा पर भारी पड़ा है। दरअसल, इस बार विपक्ष के शानदार प्रदर्शन के चलते भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाई। इसके बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस बीच विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन सदन में सत्तारूढ़ सरकरा को कई मुद्दों पर घेरने की योजना तैयार कर रही है।
भाजपा के प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी
चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस बार के नतीजों में भाजपा के झटका लगा हो, लेकिन विपक्ष के पास खुद के लिए कोई योजना नहीं है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस बार भाजपा अपने तीसरे कार्यकाल में 3 गुना अधिक मेहनत करके तीन गुना परिणाम देगी। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव इसलिए जरूर था क्योंकि आजादी के बाद यह दूसरी सरकार है जिसने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, “ऐसा मौका 60 साल बाद आया है. जब लोगों ने किसी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए चुना है, तो इसका मतलब है कि उसकी मंशा, उसकी नीतियों और उसके समर्पण पर मुहर लगी है. मैं इसके लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं।”
पिछले 10 सालों में संविधान पर गहरा आघात पहुंचा: खरगे
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी सहमति और सहयोग की बात करते हैं, लेकिन काम इसके ठीक उलट करते हैं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया,”नरेन्द्र मोदी जी, देश भविष्य की ओर देख रहा है, आप अपनी कमियां छिपाने के लिए अतीत को ही कुरेदते रहते हैं। पिछले 10 वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों को आपने जो ”अघोषित आपातकाल” का आभास करवाया उसने लोकतंत्र और संविधान को गहरा आघात पहुंचाया है।”
सरकार ने ईडी, सीबीआई का किया दुरुपयोग: कांग्रेस
खरगे ने आगे कहा,”पार्टियों को तोड़ना, चोर दरवाजे से चुनी हुई सरकारों को गिरना, 95 प्रतिशत विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्रियों तक को जेल में डालना, और चुनाव के पहले सत्ता का इस्तेमाल करके सबको समान अवसर या लेवल प्लेईंग फिल्ड को बिगाड़ना क्या ‘अघोषित आपातकाल’ नहीं है?”
सांसद के प्रांगण से प्रतिमाएं क्यों हटाई गई: खरगे
खरगे ने आगे कहा कि जब संसद के प्रांगण से छत्रपति शिवाजी महाराज जी, महात्मा गांधी जी और बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर जैसी महान विभूतियों की प्रतिमाओं को बिना विपक्ष से पूछे एक कोने में स्थानांतरित कर दिया गया, तब ये आम सहमति शब्द कहां था? जब 15 करोड़ किसान परिवारों पर तीन काले कानून थोपे गए और उनको अपने ही देश में महीनों सड़कों पर बैठने पर विवश किया गया, उनपर अत्याचार किया गया, तब आम सहमति शब्द कहां था?

