टीम इंडिया के फैंस ने वाराणसी में जीत के लिए पूजा और हवन किया. भारत का दुबई में पाकिस्तान से सामना होगा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Champions Trophy 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में मैच खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. टीम इंडिया जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी. जबकि पाकिस्तान हारी तो वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी. भारत की जीत के लिए फैंस ने देश के कई हिस्सों में पूजा और प्रार्थना शुरू कर दी है.
टीम इंडिया के फैंस बड़े मुकाबलों से पहले जीत के लिए पूजा करते हैं. अब भारत का पाकिस्तान से मुकाबला होगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फैंस ने हवन और पूजा की. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. भारतीय टीम की फैन फॉलइंग हर उम्र के लोगों में है. बच्चों ने भी टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी है. एएनआई ने एक्स हैंडल पर फैंस का एक वीडियो भी शेयर किया है.

