By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 60 देशों के बिजनसेमैन शरीक हुए, रोजगार की संभावना बढ़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 60 देशों के बिजनसेमैन शरीक हुए, रोजगार की संभावना बढ़ी
Madhya Pradesh

MP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 60 देशों के बिजनसेमैन शरीक हुए, रोजगार की संभावना बढ़ी

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:51 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के एमओयू साइन हुए हैं. इस समिट में 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे.

Source : MEDIA

Contents
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के एमओयू साइन हुए हैं. इस समिट में 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे.प्रवासी भारतीयों ने निवेश के प्रस्ताव दिएकिस विभाग में कितना निवेश, नौकरी के कितने अवसर?समिट में भागीदारीप्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थितिप्रमुख सत्र और सम्मेलन

By : DB News Update | Edited by : प्रिंस अवस्थी

MP Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मंगलवार (25 फरवरी) को समापन हो गया. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 100 से अधिक एक्सपटर्स और उद्योगपतियों सहित करीब 25000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की. इसमें 60 से अधिक देशों के निवेशक डेलीगेट भोपाल आए. जीआईएस करीब 5000 बिजनेस-टू-बिजनेस और 600 बिजनेस-टू-गर्वनमेंट मीटिंग्स आयोजित हुई. सीएम ने बताया कि अब तक सरकार को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. विभिन्न एमओयू साइन किये गये. प्रदेश सरकार अपने प्रयासों को धरातल पर उतरने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है. समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सीएम मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्य सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे.

प्रवासी भारतीयों ने निवेश के प्रस्ताव दिए

किस विभाग में कितना निवेश, नौकरी के कितने अवसर?

  • खनिज एवं संसाधन विभाग में 3,22,536 निवेश हुआ और 55,494 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • शहरी विकास और आवास में 1,97,597 निवेश हुआ और 2,31,376 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • ऊर्जा विभाग में 1,47,990 निवेश हुआ और 20,180 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • लोक निर्माण विभाग में 1,30,000 निवेश हुआ
  • पर्यटन में 64,850 निवेश हुआ और 1,23,799 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 64,174 निवेश प्रस्ताव मिले और 1,83,144 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार में 43,326 निवेश हुआ है 51,027 रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • एमएसएमई में करीब 21,706 निवेश हुआ और 1,32,226 रोजगार के अवसर मिलेंगे

समिट में भागीदारी

इस समिट में देश-विदेश के उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां और नीति-निर्माता शामिल होंगे। कुल 31 हजार 659 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण कराया है। इसमें उद्योग जगत के लगभग 3 हजार 903 विशेष आमंत्रित एवं डेलीगेट्स 8046 रहेंगे। इसमें 300 से अधिक गेस्ट ऑफ ऑनर, 133 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभागी 3398 स्टार्ट-अप्स के प्रतिनिधि, 562 एनआरआई एवं मध्यप्रदेश प्रवासी, विभिन्न उद्योग संघों के 249 प्रतिनिधि और विभिन्न सत्रों एवं विभागीय समिट्स में 10491 प्रतिभागी शामिल होंगे.

प्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थिति

समिट में भारत की अग्रणी कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ उपस्थित रहेंगे। इनमें श्री गौतम अडानी (अध्यक्ष, अडानी समूह), श्री कुमार मंगलम बिरला (अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला समूह), श्री संजीव पुरी (सीएमडी, आईटीसी लिमिटेड), श्री नादिर गोदरेज (सीएमडी, गोदरेज इंडस्ट्रीज श्री अश्विनी अरोडा (एमडी) दावत फूडस श्री रघुपति सिंघानिया, सीएमडी जेके टायर श्री बालकृष्ण गोयनका अध्यक्ष, वेल्सपेन वर्ल्ड, श्री सुनील बजाज कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य बिडला, श्री सतीश पई एमडी हिंलातकों इंडस्ट्री, श्री एम के अग्रवाल, एमडी ग्रासिम इंडस्ट्री श्री कैलाश झावर, एमडी अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री बाबा एन कल्याणी, सीएमडी भारत फोर्स लिमिटेड, श्री चंद्रजीत बनर्जी, डीजीसीआईआई, श्री कार्तिक भारत राम, संयुक्त एमडीएसआरएफ लिमिटेड, श्री आंद्रे एक होल्ट एमडी हेटिच इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, श्री राघवपत सिंघानिया, एमडी जेके सीमेंट, श्री विनोद अग्रवाल, एमडी एवं सीईओ वी कमार्शियल व्हीकल्स, श्री पुनीत डालमिया सीईओ डालमिया सीमेंट, श्री सुधीर मेहता, सीएमडी पिनेकल इंडस्ट्रीज श्री कुमार वेंकर सुब्रमण्यम, एमडी प्रॉक्टर एंड गैंबल, श्री अभय फिरोडिया, अध्यक्ष फोर्स मोटर्स, श्रीमती सुचिता ओसवाल जैन, उपाध्यक्ष वर्धमान, श्री हिरोशी योशिजाने, एमडी ब्रिजस्टोन इंडिया, श्री रवि झुनझुनवाला, सीएमडी एचईजी श्री रंजिदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप, श्री राहुल संघवी, निर्देशक संघवी फूड्स, श्री वीर एस अडवणी, सीएमडी ब्लू स्टार, श्री पार्थ प्रतिम सेन गुप्ता, एमडी एवं सीईओ बंधन बैंक एवं श्री इंगो सोलर, सीईओ टीडब्लूई ओबीटी शामिल है।

प्रमुख सत्र और सम्मेलन

समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 विभागीय सम्मेलन और 10 विशिष्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख सत्रों में फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स, कपड़ा उद्योग, खाद्य प्र-संस्करण, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, खनन, एमएसएमई, शहरी विकास और प्रवासी मध्यप्रदेश शामिल हैं। इन सत्रों में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर री आंगस्ते टानो कूआमे, बार्कलेज के ग्लोबल हेड श्री आनंद चित्रे, आईटीईएएस सिंगापुर को सीओओ श्री लिम बून तियोंग, हीरा नंदानी डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक डॉ. निरंजन हीरानंदानी, सिस्को इंडिया की सुश्री डेजी चित्तिला पिल्लई, डीएलएफ ग्रुप के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, बिल एंड मेलिंडा गेस्ट फाउंडेशन श्री रोशो राज श्रेष्ठ जैसे प्रमुख वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अतिरिक्त, समिट में 5 अन्तर्राष्ट्रीय सत्र भी होंगे जिनमें ग्लोबल साउथ कंट्रीज का सम्मेलन, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन सत्र तथा प्रमुख भागीदार देशों के विशेष सत्र शामिल हैं।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Bhopal NewsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Global Investors Summit 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article महाशिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र सहित पूरी जानकारी
Next Article आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?