By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: श्रेय लेने के चक्कर में ‘धर्माचार्यों ” की बातों को अनसुना किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > श्रेय लेने के चक्कर में ‘धर्माचार्यों ” की बातों को अनसुना किया गया
BiharReligion

श्रेय लेने के चक्कर में ‘धर्माचार्यों ” की बातों को अनसुना किया गया

DB News
Last updated: 24/03/2026 11:53 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Lalu Prasad Yadav: लालू यादव ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा है. कहा कि प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया गया. राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर बोले लालू प्रसाद यादव

Source : DB News Update

Contents
Lalu Prasad Yadav: लालू यादव ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा है. कहा कि प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया गया. राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर बोले लालू प्रसाद यादवलालू ने कहा- ‘इसकी जांच होनी चाहिए…’पानी टपकने के दावे को किया गया खारिज“अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया”:प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर उठे थे सवालप्रधान पुजारी ने सबसे पहले उठाए थे सवाललालू यादव का वक्तव्य

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Satyendra Das) ने आरोप लगाया था कि शनिवार आधी रात को बारिश के चलते गर्भगृह में मंदिर की छत से पानी टपक रहा था. रविवार की सुबह फर्श पर पानी भर गया था. काफी मशक्कत के बाद मंदिर परिसर से पानी निकाला गया. अब इस दावे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बिना निशाना साधा है.

लालू ने कहा- ‘इसकी जांच होनी चाहिए…’

शुक्रवार (28 जून) को लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा, “धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने अपने प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया. अब मंदिर के मुख्य पुजारी कह रहे हैं कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है, मंदिर में बारिश का पानी भर गया. साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी टपक रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए.”

लालू ने आगे कहा, “रामपथ में सीवर धंस गए. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गई. मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर के निर्माण कार्य पर कहा कि जुलाई 2025 में भी काम का पूरा होना असंभव है, लेकिन उद्घाटन तो 2 वर्ष पूर्व ही कर दिया. अयोध्या वाले सच जानते हैं इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं का दोहन करने वालों को कड़ा सबक सिखा दिया. मीडिया के लोग क्या अब भी वहां उछल-कूद करने जाएंगे?”

पानी टपकने के दावे को किया गया खारिज

बता दें कि उधर राम मंदिर में पानी टपकने के आरोपों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से बयान जारी किया जा चुका है. कहा गया है कि गर्भगृह जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां एक भी बूंद पानी छत से नहीं टपका है. ना ही कहीं से पानी गर्भगृह में प्रवेश हुआ है.

“अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया”:

लालू ने आगे कहा है कि अयोध्या वाले सच जानते हैं इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं का दोहन करने वालों को कड़ा सबक सीखा दिया. मीडिया के लोग क्या अब भी वहां उछल-कूद करने जाएंगे? बता दें कि 22 जनवरी 2024 अयोध्या में रामलला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ था. प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को लेकर कुछ धर्म गुरुओं ने आपत्ति जताई थी.

प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर उठे थे सवाल

ज्योतिर्मठ, बदरिका उत्तराखंड- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने रामलाल के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर सवाल उठाया था. इस कार्यक्रम से उन्होंने दूरी बना ली थी. इसी के बहाने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सवाल खड़ा किया है. अब देखना होगा कि लालू प्रसाद यादव के सवाल का बीजेपी किस रूप में जवाब देती है.

प्रधान पुजारी ने सबसे पहले उठाए थे सवाल

प्रधान पुजारी ने कहा कि यह आश्चर्यचकित करने वाली घटना है कि भगवान राम का भव्य मंदिर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद आमजनों के लिए खोला गया था. अब पहली बारिश में ही रामलला के मंदिर की छत टपक रही है. उन्होंने कहा कि छत से पानी का रिसाव काफी तेजी से हो रहा है. इसका कारण निर्माण कार्य में लापरवाही का होना है. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से वीआईपी दर्शन के मार्ग पर पानी भर गया है. उन्होंने कहा कि पहले गर्भ गृह से पानी टपक रहा था. जिसे ठीक कराया गया. अब दोबारा से ये घटना हो रही है.

लालू यादव का वक्तव्य

“मंदिर में बारिश का पानी भर गया. साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी टपक रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए.’ रामपथ में सीवर धंस गए. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गयी. मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर के निर्माण कार्य पर कहा कि जुलाई 2025 में भी काम का पूरा होना असंभव है, लेकिन उद्घाटन तो 2 वर्ष पूर्व ही कर दिया.”- लालू यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरजेडी

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इतनी जोर अजान की आवाज आई कि मेरा पूरा सिर हिल गया…
Next Article काला जादू मालदीव सरकार परेशान!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?